Don’t Miss Out on the Latest Updates.
Subscribe to Our Newsletter Today!
- लेटेस्ट
- डिज़ीज़
- डाइट
- फिटनेस
- ब्यूटी
- घरेलू नुस्खे
- वीडियो
- पुरुष स्वास्थ्य
- मेंटल हेल्थ
- सेक्सुअल हेल्थ
- फोटो स्टोरी
- आयुष
- पेरेंटिंग
- न्यूज
Tips to be a good neighbor: कहते हैं परिवार के बाद पड़ोसी ही आपका सबके करीबी होता है क्योंकि, रिश्तेदारों से पहले पड़ोसी ही आपके काम आते हैं। दुख-सुख हो या हंसी-खुशी की कोई बात पड़ोसी के कानों तक किसी भी रिश्तेदार से पहले पहुंचती है और इसीलिए, आपका पड़ोसी आपकी रोजमर्रा की जिंदगी का एक अहम हिस्सा बन जाता है। इसीलिए, पड़ोसियों से अच्छा तालमेल और रिश्ता बनाकर रखना महत्वपूर्ण है। लेकिन, कई बार काम और जिंदगी की भागदौड़ के बीच लोगों को समझ नहीं आता कि पड़ोसियों के साथ मेलजोल बढ़ाएं या नहीं. इसी तरह कई बार छोटी-छोटी बातों पर पड़ोसी के साथ बहस और झगड़े जैसी स्थितियां भी बन जाती हैं जिससे लोग अपने पड़ोसी के साथ कम ही मिलना-जुलना पसंद करते हैं। लेकिन, यकीन मानिए अगर आप अपने पड़ोसी के साथ अच्छा व्यवहार रखते हैं या उनसे मेलजोल बढ़ाकर रखते हैं तो इससे दोनों घरों के लोगों को प्यार, अपनापन और सहारा मिलता रहेगा। यहां पढ़ें पड़ोसियों से अच्छी बॉन्डिंग के लिए कुछ उपाय। (Tips to be a good neighbor in Hindi.)
तीज-त्योहारों पर पड़ोसियों से मिलने का एक अच्छा अवसर मिलता है। आपकी सोसायटी में अगर कोई फंक्शन है तो ऐसे में पड़ोसियों के साथ मिलकर तैयारियों में हिस्सा लें और एक-दूसरे का हाथ बंटाएं। फिर, फंक्शन के समय साथ मिलकर एन्जॉय करें। इस तरह आप लोगों को एक-दूसरे को समझने का मौका मिलेगा और अगली बार आप एक-दूसरे को मिलने पर खुशी भी महसूस करेंगे।
किसी नये घर में शिफ्ट होने पर अपने आस-पड़ोस के लोगों से खुद मेलजोल बढ़ाने की पहल करें। दोस्ती का हाथ आगे बढ़ाते हुए उनसे मिलने जाएं। लिफ्ट, दुकानों और जिम में मिलने पर अपना परिचय उन्हें दें, और जब भी मिले एक-दूसरे का अभिवादन करें। कारपूल और अन्य ग्रुप एक्टिविटीज में हिस्सा लें ताकि आप दोनों के रिश्ते एक-दूसरे के साथ स्ट्रॉन्ग बनें और आपके बीच दोस्ती बढ़े।
अक्सर पड़ोसियों के बीच गमले से पानी बहने, लाउड म्यूजिक सुनने पर परेशानी होने पर बहस हो जाती है। लेकिन, इन छोटी-मोटी बातों पर मनमुटाव को लम्बे समय तक ना खींचे। जल्द से जल्द झगड़ा खत्म करें और पड़ोसियों के साथ अपना व्यवहार पहले जैसा बनाएं। इसी तरह किसी के परिवार में कुछ समस्या हो या कोई इमरजेंसी हो तो उनकी मदद करने सबसे पहले पहुंचें। घर के लोगों की हेल्प करें और उनकी जरूरत के सामान का इंतजाम भी करें।