
मुकेश शर्मा
मुकेश शर्मा दिल्ली यूनिर्विसिटी से जर्नलिज्म डिग्री होल्डर हैं और पिछले 8 साल से Health Journalism से जुड़े हुए ... Read More
Relationship Advice
रिश्ते हमारे हमारे जीवन में बहुत महत्व रखते हैं, हर छोटी से छोटी बात का असर हमारे रिश्तों पर पड़ता है। रिश्ते कैसा भी हो उसे मजबूत या नाजुक बनाना हमारे हाथ में ही होता है और हर रिश्ते के दो पहलू होते हैं वही रिश्ता किसी पहलू में बेहद मजबूत रहता है, तो उसका कोई पहलू ऐसा भी होता है, जो बहुत नाजुक होता है। रिश्तों की मजबूती को बनाए रखने के लिए बहुत सी छोटी-छोटी चीजों का ध्यान रखना पड़ता है। हर रिश्ते में बहुत सी चीजों का ध्यान रखना पड़ता है। लेकिन रिश्तों महत्व देना बहुत जरूरी होता है और कई बार हम काम के कारण रिश्तों को समय नहीं दे पाते हैं और इस कारण से रिश्ते कठोर पड़ने लगते हैं। अगर आपके रिश्ते भी कठोर पड़ने लगे हैं, तो आपको भी जल्द से जल्द उन्हें कोमल बनाने पर काम करना शुरू कर देना चाहिए। इस लेख मे हम आपको कुछ ऐसी ही बातों का बारे में बताने वाले हैं, जिनकी मदद से रिश्तों में आई कठोरता को कोमलता में बदला जा सकता है।
किसी भी रिश्ते को मजबूत रखने के लिए उसमें सच्चाई होना बहुत ज्यादा जरूरी है। कोई भी रिश्तो झूठ पर टिक नहीं पाता है। अक्सर झूठ बोलने के कारण रिश्तों में कठोरता आने लगती है, इसलिए रिश्तों में कोमलता लाने के लिए हर कीमत पर सच बोलने की कोशिश करें। कुछ भी हो जाए लेकिन झूठ न बोलें।
रिश्तों की कोमलता को बढ़ाने के लिए कई छोटी-छोटी बातों का ध्यान रखा पड़ता है। अगर आपके रिश्तो में कठोरता बढ़ती जा रही है, तो उन्हें आज से ही छोटे-छोटे सरप्राइज देना शुरू करें। सही सरप्राइज देने से आपके रिश्तों में प्यार और कोमलता दोनों ही एक साथ बढ़ने लगेगी और अगर रिश्तों में कठोरता आ रही है, तो वह अपने आप से कम होने लगेगी। यह आपके लिए काफी अच्छा विकल्प हो सकता है।
रिश्तों में कठोरता का कारण अक्सर गलती भी होता है। यह गलती कई बार अनजाने में हो जाती है, लेकिन अगर आपको पता है कि आपसे गलती हुई है, तो जल्द से जल्द इस बारे में अपने पार्टनर से सॉरी बोल दें। ऐसा करने से आपके रिश्ते में कठोरता आने से पहले ही आप उसे ठीक कर देते हैं। ऐसा करने से रिश्तों में कठोरता आने की बजाय कोमलता आने लगती है।
अक्सर रिश्तों में कठोरता आने का एक कारण यह भी होता है कि हम अपने पार्टनर को पर्याप्त समय नहीं दे पाते हैं। इसलिए यह याद रखें कि अपने पार्टनर को पूरा समय दें, उससे प्यार से बात करें और सही समय देखकर उसे अपने दिन का हाल बताएं और उसके दिन का हाल जरूर सुनें। ऐसा करने से रिश्तों की कठोरता दूर होने लगती है और रिश्तों में कोमलता आने लगती है।