hamburger icon
A
Read in English

इन 3 बातों से आसानी से लग जाएगा पता कि आप और आपका पार्टनर बने हैं बस एक-दूसरे के लिए

दूसरों की बातों के आधार पर नहीं बल्कि, इन संकेतों से समझें कि आप एक अच्छी रिलेशनशिप में हैं।

WrittenBy

Written By: Sadhna Tiwari | Updated : July 19, 2022 5:09 PM IST

Signs of healthy relationship: एक हेल्दी और खुशहाल रिश्ता जहां दो लोगो को खुश रहने के कई मौके देता है वहीं, एक खराब रिश्ते में रोज-रोज होनेवाले अनुभव दोनों पार्टनर्स की जिंदगी से सूकून और खुशी कम कर देते हैं। खराब या कम अच्छी रिलेशनशिप लोगों के मानसिक स्वास्थ्य को भी बुरी तरह प्रभावित हो सकती है। हेल्दी रिश्ता आपको डिप्रेशन और एंग्जायटी जैसी समस्याओं से भी सुरक्षित रख सकता है। एक्सपर्ट्स के अनुसार बहुत से कपल्स को इस बात का अंदाजा भी नहीं होता कि उनके रिश्ते में सबकुछ ठीक नहीं है। खासकर ऐसे लोग जो किसी ऐसे घर में रह चुके हैं जहां उनके माता-पिता या अन्य लोगों के रिश्ते बेहतर नहीं थे। (Signs of unhealthy relationship)

ऐसे में अगर आपके दिमाग में भी यह सवाल है कि हेल्दी रिलेशनिशप की पहचान क्या है? और कैसे समझें कि आपके पार्टनर के साथ आपका रिश्ता कितना अच्छा है। यहां पढ़ें कुछ ऐसे ही संकेतों के बारे में जो किसी भी हेल्दी रिश्ते में दिखायी देते हैं।

जब पार्टनर्स के बीच हो सबकुछ सही तो दिखते हैं ये लक्षण

आप दोनों खुलकर कर सकते हैं बात

अगर आपको अपने पार्टनर के साथ किसी भी विषय पर खुलकर बात कर सकते हैं और वह भी यह सोचे बिना कि वह गुस्सा हो जाएगा या आपकी बात नहीं मानेगा, तो मान लीजिए कि आपका रिश्ता बहुत अच्छा है। इसी तरह अगर आपका पार्टनर आपको बात करने के लिए भी प्रोत्साहित करता है तो यह आपकी अच्छी रिलेशनशिप का संकेत है।

रिश्ते में बना रहता है विश्वास

किसी भी रिश्ते का सबसे महत्वपूर्ण पहलू होता है उसे रिश्ते में मौजूद विश्वास की भावना। पार्टनर्स के बीच अगर एक-दूसरे के बाहर आने-जाने पर रोक-टोक ना हो, दोस्तों के बारे में बहुत अधिक पूछताछ करने, फोन चेक करने या उनके सोशल मीडिया अकाउंट्स पर तांक-झांक करने की आदत ना हो तो यह मान सकते हैं कि आप दोनों एक-दूसरे पर काफी अधिक विश्वास करते हैं और एक-दूसरे को उनकी स्पेस देते हैं।

एक-दूसरे की हॉबीज को करते हैं प्रोत्साहित 

कई बार पार्टनर्स एक-दूसरे के साथ इसलिए वक़्त बिताना पसंद करते हैं क्योंकि उनके शौक और हॉबीज एक जैसी होती हैं। लेकिन, आप दोनों की जिंदगी से उम्मीद औऱ गोल पूरी तरह अलग हैं। लेकिन, इन बातों को लेकर आप दोनों के बीच किसी तरह का मनमुटाव, झगड़ा या एक-दूसरे पर अपनी बात थोपने जैसी स्थितियां नहीं दिखती। बल्कि आप एक-दूसरे को उनके सपने पूरे करने और गोल हासिल करने के लिए प्रोत्साहित ही करते हैं। तो अगर आपके रिश्ते में भी सबकुछ ऐसा ही है तो यह इस बात का संकेत है कि आपका पार्टनर और आप एक-दूसरे के लिए बेस्ट हैं।