रिश्तों में बहुत जल्दी तनाव पैदा कर सकती हैं ये 4 बातें, इन गलतियों से आने लगती है रिश्ते टूटने की नौबत

Bad relationship: कई ऐसी छोटी-छोटी चीजें होती हैं, जिनके कारण रिश्तों के बीच अक्सर तनाव बढ़ने लगता है। इस लेख में हम आपको ऐसी ही कुछ गलतियों के बारे में बताने वाले हैं, जिनके कारण रिश्तों में तनाव बढ़ता है।

WrittenBy

Written By: Mukesh Sharma | Updated : February 9, 2024 1:46 PM IST

Sign of Bad relationship in Hindi: कई ऐसी छोटी-छोटी बातें हैं, जो अक्सर रिश्तों में तनाव पैदा कर देती हैं। हमारे जीवन का ऐसा हिस्सा होते हैं जो जितने मजबूत होते हैं कई बार उतने ही सेंसिटिव भी हो जाती है। मुश्किल से मुश्किल समय में साथ देने वाले रिश्ते भी कई बार छोटी सी बात या फिर छोटी सी गलती के कारण ही कमजोर पड़ने लगते हैं और समय पर इन रिश्तों का ध्यान न दिया जाए तो ये रिश्ते टूटने भी लगते हैं। हम अक्सर कई ऐसी बातें जाने-अनजाने या मजाक में बोल देते हैं, जिनका सीधा असर हमारे रिश्तों पर पड़ता है और कई बार इस कारण से रिश्तों में में तनाव आने लगता है। रिश्तों के बीच दूरियां आने का सबसे बड़ा कारण रिश्तों के बीच तनाव हो सकता है। इस लेख में हम आपको ऐसी ही कुछ बातों के बारे में बताने वाले हैं, जिनकी मदद से रिश्तों के बीच आने वाले तनाव को कम किया जा सकता है।

1. सीक्रेट्स रखना (Keeping secrets)

रिश्तों के बीच सीक्रेट्स रखने की आदत रिश्तों के बीच कड़वाहट बनने का कारण है और इस कारण से धीरे-धीरे रिश्तों में तनाव बनने लगता है। अपनी व दूसरों की प्राइवेसी का सम्मान करना जरूरी है, लेकिन सीक्रेट रखना अलग है और यह गलत भी है। अगर आप रिश्तों के बीच सीक्रेट रखने लगते हैं, तो इससे रिश्तों के बीच तनाव बढ़ने लगता है, जिससे करीबी रिश्ते भी दूर जाने लगते हैं।

2. विश्वास न करना (Not showing trust)

किसी भी रिश्ते को मजबूत रखने के लिए उनके बीच विश्वास का होना बहुत जरूरी है। अगर आपको अपने पार्टनर पर विश्वास नहीं है, तो बैठ कर इस बारे में खुलकर बात करें। खोया विश्वास पाने के तरीके भी बहुत से हो सकते हैं, जिसकी मदद से आप अपने रिश्ते को फिर से मजबूत बना सकते हैं। इसलिए आज से ही अपने रिश्तों में विश्वास बढ़ाना शुरू करें।

3. परवाह न दिखाना (Not Showing care)

एक दूसरे की केयर करना परवाह करना बहुत जरूरी है ये छोटी-छोटी आदतें हमारे रिश्तों को मजबूत बनाने में मदद करती हैं। अगर पहले से परवाह कम होने लगी है, तो इससे रिश्तों के बीच तनाव आने लगता है और रिश्ते टूटने की कगार पर पहुंच जाते हैं। रिश्तों को मजबूत रखने के लिए परवाह न दिखाएं

4. मजाक में लेना (Making fun)

एक दूसरे के साथ मजाक करने से प्यार बढ़ता है और रिश्ते भी मजबूत होते हैं। लेकिन मजाक भी एक हद तक और एक सीमा तक ही होना चाहिए। अगर आपको बार-बार या हर बात पर मजाक करने की आदत है, तो उसे मजाक करना नहीं बल्कि मजाक उड़ाना कहते हैं। यह आदत अक्सर रिश्तों के बीच खटास बढ़ा देती है। मजाक के टाइम पर ही मजाक करना ही रिश्तों की खटास को मिठास में बदलने का तरीका है।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source