
साधना तिवारी
साधना तिवारी 15 वर्षों से मीडिया क्षेत्र में हैं। लगभग 9 वर्षों से अधिक समय से ZEE ग्रुप के साथ जुड़ी हुई ... Read More
Sidharth Malhotra And Kiara Advani Relationship Goals: बॉलीवुड के क्यूट कपल सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी की शादी की चर्चा हर तरफ है। इस प्यारे-से कपल के फैंस इन दोनों की शादी की खबर से बहुत खुश हैं और उन पर अपना प्यार लुटा रहे हैं। वहीं, सिद्धार्थ और कियारा की ऑनलाइन वायरल हो रही तस्वीरों को भी खूब पसंद किया जा रहा है। तकरीबन 4 साल की रिलेशनशिप के बाद दोनों ने शादी करने का फैसला किया और इन दोनों की शादी को लेकर ना केवल इंडस्ट्री बल्कि मीडिया और फैंस के बीच भी काफी उत्साह देखा गया। लेकिन, क्या आप जानते हैं कि हमेशा प्यार में डूबे दिखाई देने वाले सिद्धार्थ और कियारा का कभी ब्रेकअप हो गया था और दोनों अलग हो गए थे। लेकिन, फिर कुछ समय बाद दोनों ने अपने रिश्ते को सेकेंड चांस दिया और आज एक साथ हैं।
आइए जानें सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा की लव स्टोरी (Sidharth Malhotra And Kiara Advani's Love Story) और जानें कि कैसे दोनों ने ही एक-दूसरे के परिवार और दोस्तों का ख्याल रखते हुए अपनी रिलेशनशिप को शादी तक ले जाने में कामयाबी हासिल की।
कियारा और सिद्धार्थ यूं तो एक-दूसरे को जानते हैं वहीं, इन दोनों की लव स्टोरी शुरु हुई फिल्म शेरशाह (Shershah) की शूटिंग के दौरान। कैप्टन विक्रम बत्रा केजीवन पर आधारित इस फिल्म में सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी ने लीड रोल्स किए थे। उसी दौरान इन दोनों के अफेयर की खबरें आती रहीं। लेकिन, कुछ महीने बाद ही साल 2022 में कियारा और सिद्धार्थ के ब्रेकअप की भी खबरें आना शुरू हुईं। हालांकि, इस दौरान ना तो कियारा और ना ही सिद्धार्थ ने एक-दूसरे के बारे में कुछ कहा और ना ही अपने रिश्ते के बारे में कोई बात की।
वहीं, कॉफी विद करण शो पर कियारा ने खुलासा किया कि सिद्धार्थ मल्होत्रा और वे क्लोज फ्रेंड्स हैं और दोनों एक-दूसरे के लिए काफी अहमियत रखते हैं। इसके बाद सिद्धार्थ-कियारा की कई तस्वीरें मीडिया में सामने आयीं जिसमें दोनों की स्ट्रॉन्ग रिलेशनशिप की झलक मिली।
अपनी रिलेशनशिप को आगे बढ़ाने के लिए सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी ने सबसे पहले एक-दूसरे के परिवारों को मनाने का फैसला किया। इसके लिए सिद्धार्थ के पेरेंट्स जब साल 2021 मे मुंबई आए तो खासतौर पर कियारा उनसे मिलने गयीं। वहीं, उसके कुछ समय बाद सिद्धार्थ ने अपने घर पर एक स्पेशल डिनर रखा जिसमें कियारा के माता-पिता खास मेहमान थे। कहा जाता है कि इसके साथ ही इन दोनों की शादी की चर्चा शुरू हो गयी। (How did Kiara and Sidharth convinced their families for wedding)