40 साल के बाद कर रहे हैं शादी तो समझदारी से लें काम, रिलेशनशिप में आ सकती हैं ये 3 प्रॉब्लम्स

आइए जानें कि क्यों शादी में बहुत देर करना सही नहीं है और देर से शादी करने वालों को किन-किन तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है।

WrittenBy

Written By: Sadhna Tiwari | Updated : December 23, 2023 12:08 AM IST

Disadvantages of late marriages : शादी किसी भी व्यक्ति के जीवन का एक महत्वपूर्ण फैसला है। इसीलिए, लोग शादी करने से पहले पर्याप्त समय तक सही साथी मिलने का इंतजार करते हैं। वहीं, करियर, पढ़ाई और अन्य जिम्मेदारियों के बीच लोगों देर से शादी करना पसंद करते हैं। लेकिन, ऐसे लोगों को कई बार अपने माता-पिता, घरवालों और रिश्तेदारों से भी जल्द से जल्द शादी करने की सलाह मिल ही जाती है। जैसा कि शादी एक व्यक्तिगत निर्णय है इसीलिए, जब किसी को शादी से जुड़ीं टिप्स या सलाह-मशविरे मिलते हैं तो वह व्यक्ति चिढ़ सकता है या खीज उठता है। पर क्या आप जानते हैं कि रिश्तेदारों की यह सलाह पूरी तरह इललॉजिकल या गलत नहीं है।

जी हां, रिलेशनशिप एक्सपर्ट्स का तर्क है कि देर से शादी करने के अपने नुकसान हैं जो लोगों के शादीशुदा रिश्ते पर असर डाल सकता है। आइए जानें कि क्यों शादी में बहुत देर करना सही नहीं है और देर से शादी करने वालों को किन-किन तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है।

देर से शादी करने वाले लोगों को रिश्ते में आ सकती हैं ये मुश्किलें (problems faced by couples in late marriages)

छोटी-छोटी बातों पर हो सकता है झगड़ा (Frequent fights)

30 या 40 की उम्र के बाद शादी करने वाले लोगों में बार-बार छोटी-छोटी बातों पर झगड़ेहोने की आशंका रहती है। दरअसल, इन लोगों के लिए एक-दूसरे को समझ पाना आसान नहीं होता। इसीलिए, वे छोटी-छोटी बातों पर भी एक-दूसरे के साथ तालमेल नहीं बिठा पाते और साधारण बातें भी बहस में बदल जाती हैं।

मनमुटाव और मतभेद (Disagreements and conflicts)

देर से शादी करने वालों के जिंदगी के अनुभव और उनकी परिपक्व सोच के कारण उन्हें कई बार यह दिक्कत आती है कि वे अपने पार्टनर के विचारों से सहमत नहीं हो पाते। अपने हिसाब से जिंदगी जी रहे दो लोग जब साथ आते हैं तो उनके विचार, पसंद-नापसंद और ईगो बार-बार आड़े आता है और इसी वजह से वे अक्सर अपने पार्टन से उलझते रहते हैं।

इनफर्टिलिटी (Fertility related issues)

यह एक ऐसी समस्या है जिससे दुनियाभर के कपल्स को आज जूझना पड़ रहा है। ऐसे कपल्स जिनकी उम्र अधिक होती है उनके लिए गर्भधारण आसान नहीं होता। ऐसे लोगों को मां-बाप बनने में परेशानी आ सकती है क्योंकि में 30-35 साल की उम्र के बाद महिलाओं और पुरूषों में फर्टिलिटीकम होने लगती है और इससे उनके लिए कंसीव (conceive) कर पाना बहुत मुश्किल हो सकता है।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source