करण जौहर से लेकर तब्बू तक इन 10 सेलेब्स ने नहीं की आजतक शादी, जानें क्यों अकेले रहना पसंद करते हैं कुछ लोग

शादी से जुड़े विषय की बात हो तो बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री में कई ऐसी हस्तियां भी हैं जिन्होंने शादी नहीं की और ना ही वे इस बारे में कोई प्लान भी कर रहे हैं।

WrittenBy

Written By: Sadhna Tiwari | Updated : November 17, 2022 4:59 PM IST

Bollywood Celebs Who Are Single: शादी जिंदगी का एक महत्वपूर्ण फैसला है और इसीलिए, लोग बहुत सोच-समझकर या संभलकर ही शादी का फैसला लेते हैं वहीं, शादी और रिलेशनशिप्स को लेकर समय के साथ-साथ लोगों की प्राथमिकता भी बदली है। फिल्मी दुनिया के लोग भी जहां बॉलीवुड की फिल्मों में शादी-ब्याह और रिलेशनशिप से जुड़ी बातें करते हैं वहीं अपनी रियल लाइफ में भी वे रिलेशनशिप से जुड़े कई नये उदाहरण पेश किए हैं। शादी से जुड़े विषय की बात हो तो बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री में कई ऐसी हस्तियां भी हैं जिन्होंने शादी नहीं की और ना ही वे इस बारे में कोई प्लान भी कर रहे हैं। (Bollywood Celebs Who Are Single In Hindi)

करण जौहर को है शादी ना करने का अफसोस

बॉलीवुड में अपनी खास स्टाइल की फिल्मों के लिए मशहूर फिल्म मेकर करण जौहर अपनी पर्सनल लाइफ की वजह से भी अक्सर सुर्खियों में रहते हैं। 50 साल की उम्र में भी सिंगल हैं करण लेकिन, वे 2 बच्चों के पिता भी हैं। सरोगेसी की मदद से करण जौहर के बच्चों रूही और यश का जन्म हुआ था और आज करण अपनी मां हीरू जौहर की मदद से दोनों बच्चों की परवरिश कर रहे हैं। लेकिन, इस बात करण जौहर अपनी शादी की वजह से चर्चा में हैं। दरअसल, करण ने एक इंटरव्यू में बताया कि उन्होंने आजतक शादी क्यों नहीं की। करण ने बताया कि उन्हें 5 साल पहले ही शादी का फैसला कर लेना चाहिए था लेकिन, उन्हें अफसोस है कि वे ऐसा नहीं कर पाए। अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर करण ने कुछ और भी खुलासे किए जिनके बारे में पढ़ें विस्तार से यहां।

क्यों नहीं की करण जौहर ने शादी...

एक इंटरव्यू में बोलते हुए करण जौहर ने कहा कि उन्हें जिंदगी में जिस बात का मलाल सबसे अधिक है वह उनकी पर्सनल लाइफ से ही जुड़ा था। उन्होंने कहा कि जीवनसाथी की कमी कोई पूरी नहीं कर सकता है लेकिन मैं उन्होंने अपनी पर्सनल लाइफ की कमी को पूरा करने के लिए अपने काम को अधिक समय दे दिया।

करण जौहर ने बताया कि, मैंने सही समय पर अपनी पर्सनल लाइफ से जुड़ा फैसला नहीं लिया और मुझे लगता है कि मैंने लाइफ पार्टनर की तलाश समय पर नहीं शुरू की। लेकिन, हां मैं यह जरूर कहूंगा कि रोमांस की कमी हमेशा जीवन में रहेगी। पर अब मैं इस बारे में बिल्कुल नहीं सोचता।

ये सेलेब्स भी हैं सिंगल

करण जौहर की तरह की इंडस्ट्री में और भी कई बड़े नाम है जिन्होंने शादी करने के बारे में कोई फैसला नहीं लिया है। एकता कपूर, अमीषा पटेल, तनिषा मुखर्जी, शमिता शेट्टी से लेकर तब्बू और दिव्या दत्ता जैसी टैलेंटेड एक्ट्रेसेस ने भी शादी नहीं की और वे अपने फैसले से काफी खुश हैं। वहीं, अपने चार्म के लिए मशहूर अभिनेता अक्षय खन्ना, एक्टर राहुल बोस हों या सुपरस्टार सलमान खान, ये सभी शादी ना करने के अपने-अपने कारण गिनाते हैं। हालांकि. करण जौहर के अलावा ये सभी सितारे समय पर शादी ना करने की बात पर शायद ही पछताते हैं या आजतक इन्होंने अफसोस व्यक्त किया है।

View this post on Instagram

A post shared by Tabu (@tabutiful)

सिंगल रहने के  फायदे

यंगस्टर्स आज कमिटमेंट से घबराते हैं और यही शादी ना करने का उनका सबसे बड़ा बहाना है। अपनी आजादी खत्म होने का डर और पर्सनल लाइफ की बजाय करियर को अधिक समय देना या उससे जुड़े नये फैसले लेना, एक्सपेरिमेंट्स करना आज लोगों की प्राथमिकता है और इन सबके लिए वे शादी देर से करने या कुछ लोग शादी ना करने को सही मानते हैं। वहीं, शादी ना करने के कुछ और कारण भी गिनाए जाते हैं जैसे-

  • घर-परिवार की जिम्मेदारी से आजादी
  • बच्चों की फीस और उनकी परवरिश के लिए पैसे बचाने की चिंता से आजादी
  • पैसों की कमी समस्या नहीं होती
  • करियर से जुड़े बड़े फैसले लेने की आजादी जैसे-एक देश से दूसरे देश में शिफ्ट होना या बिजनेस के लिए अपनी सेविंग्स का इस्तेमाल करना आसान होता है।
  • मेंटली स्ट्रेस-फ्री महसूस करना

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source