Don’t Miss Out on the Latest Updates.
Subscribe to Our Newsletter Today!
- लेटेस्ट
- डिज़ीज़
- डाइट
- फिटनेस
- ब्यूटी
- घरेलू नुस्खे
- वीडियो
- पुरुष स्वास्थ्य
- मेंटल हेल्थ
- सेक्सुअल हेल्थ
- फोटो स्टोरी
- आयुष
- पेरेंटिंग
- न्यूज
Ranbir Kapoor relationship tips: रणबीर कपूर और आलिया भट्ट (Alia Bhatt) एक क्यूट कपल के तौर पर अपने फैंस के बीच बहुत पॉप्युलर हैं। इन दोनों को लोगों से बहुत प्यार मिलता है। इन दोनों की छोटी-सी बेटी भी है राहा कपूर (Raha Kapoor), जिसका पहला जन्मदिन कुछ दिन पहले ही मनाया गया। शादी और परेटिंग से जुड़े अपने कई अनुभव और सीक्रेट्स रणबीर ने हाल में शेयर किए। अपनी आनेवाली फिल्म एनिमल के प्रमोशन्स में जुटे हुए हैं रणबीर कपूर ने कहा कि आलिया भट्ट (Alia Bhatt-Ranbir Kapoor) संग शादी और रिश्ता आसान नहीं था लेकिन हम दोनों ही इसके लिए कोशिश कर रहे हैं।
रणबीर कपूर और रश्मिका मंदाना (Rashmika Mandana) ने चैट शो ‘अनस्टॉपेबल विद एनबीके’ मेंहिस्सा लिया। जहां उन्होंने अपनी पत्नी आलिया भट्ट के साथ अपनी शादीशुदा लाइफ के बारे में खुलकर बात की। शादी के बाद की ज़िंदगी के बारे में पूछे जाने पर रणबीर कपूर ने कहा,“ हम बीते 6 साल से साथ हैं और मुझे लगता है कि लोगों को रिलेशनशिप के पहले ही साल में यह समझ आ जाता है कि दूसरा व्यक्ति उनसे अलग है और आपको उसके साथ तालमेल बिठाना है और उसे संभालना भी है। रिश्ता निभा पाना आसान नहीं होता है। सामने वाले को समझ पाने में भी मुश्किल हो सकती है, इसीलिए आपको उन्हें समझने के लिए कोशिश करनी पड़ती है और इमोशनली उन्हें समझने के भी जरूरत हर रिलेशनशिप में पड़ सकती है।
रणबीर कहते हैं कि किसी भी शादी को सफल बनाने के लिए पार्टनर्स को बहुत मेहनत करनी पड़ती है। लोगों को हमेशा कोशिश करनी पड़ेगी और अपना रिश्ता बेहतर बनाने के लिए लगातार काम करना होगा।
एक मजेदार अनुभव शेयर करते हुए रणबीर कपूर ने बताया कि उन्हें अपनी हर चीज सही जगह रहना पसंद है जबिक उनकी वाइफ आलिया भट्ट बहुत बेफिक्र होकर रहती है। रणबीर कपूरने बताया कि आलिया जब भी नहाकर आती हैं तो उनका तौलिया जमीन पर इधर-उधर पड़ा मिलता है। जबकि, रणबीर खुद ऐसा कभी करना पसंद नहीं करते। लेकिन, आलिया से तौलिए वाली बात पर लड़ने-झगड़ने की बजाय वह रोज तौलिया जमीन से उठाकर उसे बास्केट में रखते हैं। रणबीर कहते हैं कि ऐसी छोटी-छोटी बातें ही आपकी शादी को सफल बनाने का काम करती हैं।