Add The Health Site as a
Preferred Source
Add The Health Site as a Preferred Source

स्पेशल है कपिल देव और रोमी भाटिया की लव स्टोरी, कपल्स सीख सकते हैं उनसे ये रिलेशनशिप गोल्स

कपिल देव और उनकी पत्नी रोमी भाटिया (Kapil Dev Romi Bhatia) का रिश्ता क्यों करता है सबको प्रेरित और क्या है इन दोनों की सक्सेसफुल रिलेशनिशिप के सीक्रेट्स ?

स्पेशल है कपिल देव और रोमी भाटिया की लव स्टोरी, कपल्स सीख सकते हैं उनसे ये रिलेशनशिप गोल्स

Written by Sadhna Tiwari |Updated : June 12, 2022 1:13 PM IST

Kapil Dev Romi Bhatia Relationship Goals:भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान और हरफनमौला खिलाड़ी कपिल देव के फैंस दुनिया के कोने-कोने में हैं। क्रिकेट फील्ड पर कपिल देव की स्ट्राइक रेट और खेलने का तरीका उनकी पहचान रहा है। 1983 में जब भारत ने पहला क्रिकेट वर्ल्ड कप जीता तो इसमें कपिल देव की बेमिसाल पारी का भी योगदान था। आज कपिल क्रिकेट से रिटायरमेंट ले चुके हैं लेकिन क्रिकेट से दूर नहीं हुए। कपिल देव कभी कमेंट्री करते दिख जाते हैं तो कभी क्रिकेट मैचेस पर बतौर एक्सपर्ट अपनी राय पेश करते हुए टीवी पर नज़र आते हैं। क्रिकेट के अलावा कपिल की पॉप्युलैरिटी की वजह उनकी पॉजिटिव पर्सनालिटी और फैमिली और अपने लाइफ पार्टनर के प्रति उनका डेडिकेशन भी है। जी हां, कपिल देव और उनकी पत्नी रोमी भाटिया एक आइडियल कपल के तौर पर लोगों के बीच काफी पसंद किए जाते हैं। तो चलिए यहां जानते हैं कि इन दोनों का रिश्ता क्यों करता है सबको प्रेरित और क्या है इन दोनों की सक्सेसफुल रिलेशनिशिप के सीक्रेट्स। (Kapil Dev Romi Bhatia Relationship Goals And Secrets In Hindi.)

झटपट हुई थी रोमी और कपिल देव की शादी

कपिल देव जब अपने क्रिकेट करियर में टॉप पर थे उन्हीं दिनों मशहूर मॉडल रोमी भाटिया से उनकी मुलाकात हुई थी। रोमी अक्सर कपिल देव के मैचेस देखने जाती थीं और दोनों एक-दूसरे से मिलना-जुलना पसंद करते थे। तकरीबन एक साल तक दोनों ने एक-दूसरे को समझने के लिए वक़्त लिया और जैसे ही कपिल देव ने शादी के लिए प्रपोज किया रोमी ने हां कह दी। यही नहीं कुछ दिनों बाद ही दोनों शादी के खूबसूरत बंधन में बंध गए।

कपिल-रोमी की रिलेशनशिप टिप्स

बनें एक-दूसरे के दोस्त

इन दोनों के रिश्ते की शुरूआत दोस्ती से हुई थी और आज भी दोनों एक-दूसरे के बहुत अच्छे दोस्त हैं। रोमी और कपिल अक्सर यह कहते देखे गए हैं कि वे एक-दूसरे के साथ पति-पत्नी के साथ-साथ एक दोस्तीभरा रिश्ता रखना पसंद करते हैं।

Also Read

More News

हर हाल में करें पार्टनर को सपोर्ट

शादी के कई वर्षों तक रोमी और कपिल माता-पिता नहीं बन सके। लेकिन, इस मुश्किल वक्त में दोनों एक-दूसरे के साथ खड़े रहे, एक-दूसरे को मेंटली सपोर्ट किया और फिर शादी के तकरीबन 15 वर्षों बाद कपिल और रोमी माता-पिता बन सके, जब उनकी बेटी आमिया (Amiya Dev) का जन्म हुआ। बच्चे के जन्म के बाद कपिल और रोमी ने एक-दूसरे के साथ मिलकर बच्ची को अच्छी परवरिश दी और आज भी दोनों अपनी बेटी आमिया के करियर को बनाने में उसकी मदद कर रहे हैं।

Add The HealthSite as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source

पार्टनर के करियर को भी देते हैं महत्व

कपिल देव जहां क्रिकेट वर्ल्ड में लगातार एक्टिव रहते हैं वहीं रोमी भी एक सक्सेसफुल बिजनेस वुमन हैं। दोनों एक-दूसरे के करियर से जुड़े फैसलों में हस्तक्षेप नहीं करते और एक-दूसरे को आगे बढ़ने की दिशा में सपोर्ट भी करते हैं।