Don’t Miss Out on the Latest Updates.
Subscribe to Our Newsletter Today!
- लेटेस्ट
- डिज़ीज़
- डाइट
- फिटनेस
- ब्यूटी
- घरेलू नुस्खे
- वीडियो
- पुरुष स्वास्थ्य
- मेंटल हेल्थ
- सेक्सुअल हेल्थ
- फोटो स्टोरी
- आयुष
- पेरेंटिंग
- न्यूज
भारत जैसे देश में लव मैरिज आज भी एक बहस का मुद्दा माना जाता है। हालांकि अब बदलते समय के साथ महानगरों में लव मैरिज का चलन काफी आम हो गया है लेकिन जो लोग छोटे शहरों या गांव की पृष्ठभूमि से आते हैं। उनके लिए लव मैरिज करना आज भी एक चुनौती भरा काम है। जिसमें सबसे मुश्किल काम कपल्स का अपने माता-पिता को मनाना ही होता है। अक्सर किसी नए शादीशुदा जोड़े के सामने ये सवाल जरूर पूछा जाता है कि आपकी शादी अरेंज है या लव? इसके साथ ही भारत जैसे परंपरा वाले देश में शादी एक दो लोगों का मिलना मात्र नहीं है बल्कि इसे दो परिवारों का मिलन माना जाता है। यही कारण है कि भारत में आज भी अरेंज मैरिज का चलन काफी ज्यादा है। बात जब लव मैरिज की आती है तो ऐसे में कपल्स के लिए अपने पेरेंट्स को मनाना सबसे मुश्किल काम होता है। जिसके लिए वह क्या-क्या उपाय नहीं करते हैं। इस दौरान कपल्स के मन में यह डर हमेशा बना रहता है कि उनकी शादी के लिए घर वाले तैयार होंगे या नहीं? यदि आप भी अपने पेरेंट्स को लव मैरिज के लिए राजी करना चाहते हैं तो आज हम आपको ऐसे शानदार 5 टिप्स देने जा रहे हैं, जिन्हें फॉलो कर आपके पेरेंट्स लव मैरिज के लिए आसानी से तैयार हो जाएंगे।
हम सभी अपने पेरेंट्स से खूब प्यार करते हैं और हमारे पेरेंट्स भी हमें भरपूर प्यार करते हैं। लेकिन कुछ घरों में ये देखने को मिलता है कि पेरेंट्स और बच्चों के बीच काफी कम्युनिकेशन गैप आ जाता है। ये बातचीत का गैप कब आपके रिश्ते के बीच आ जाएगा आपको इस बात की भनक तक नहीं लग पाएगी। क्योंकि किसी भी रिश्ते को चलाने के लिए सार्थक बातचीत होना बेहद जरूरी है। यदि आप चाहते हैं कि आपके पेरेंट्स आपकी बात सुनें तो सबसे पहले आपको उनसे बातचीत का सिलसिला शुरू करना होगा।
शादी जैसे निर्णय के लिए जरूरी है कि घर वाले तैयार हों। लेकिन जब बात लव मैरिज की आती है तो उनको तैयार करना थोड़ा कठिन काम लगता है। इसलिए अपनी बात को प्रभावी तरीके से दोनों के सामने रखते हुए इस बात पर हमेशा गौर करें कि आपके पक्ष में किसका झुकाव ज्यादा है। हालांकि कभी-कभी दोनों एक साथ भी राजी हो सकते हैं लेकिन कम से कम को तो आपको अपने पक्ष में लाना ही होगा। क्योंकि आपके पक्ष में आने के बाद दूसरे को आपके पक्ष में लाना अब उनका काम होगा।
हमारे रिश्तेदारों में कुछ ऐसे लोग भी होते हैं जिनकी आपके पेरेंट्स काफी इज्जत करते हैं। वहीं उनमें से कुछ लोग लव मैरिज के खिलाफ भी नहीं होते है। यदि आपके संपर्क में कोई ऐसा रिश्तेदार है तो आप उनकी मदद अपने पेरेंट्स तक इस बात को पहुंचाने में ले सकते हैं। यदि आपका चुनाव ठीक हुआ और किस्मत आपके साथ है तो आपका ये काम आपका ऐसा रिश्तेदार काफी आसान कर सकता है।
अक्सर परिवार में बच्चे माता-पिता के सामने शादी जैसे मुद्दों पर खुलकर चर्चा नहीं कर पाते हैं। आप इस परंपरा को तोड़ते हुए यह जानने की कोशिश करें कि वह कैसी बहू या दामाद चाहते हैं। इस बातचीत में आप भी शेयर करे कि आपको किस तरह का इंसान पसंद है। हालांकि इस बातचीत में यह सबसे जरूरी है कि आपके शब्दों का चयन बड़ा समझदारी से किया गया है।
यदि आपके पेरेंट्स आपकी बात मानकर लव मैरिज के लिए तैयार हो जाते हैं तो सबसे मुश्किल काम अब शुरू होता है। अब आपको अपने पार्टनर को पेरेंट्स से मिलवाना होगा। जो आपके बनाए हुए खेल को बना भी सकता है और बिगाड़ भी। इसलिए मिलवाने से पहले उसे परिवार के बारे में सभी तरह की जरूरी जानकारी दे दें। जिससे उसे बात करने में आसानी हो।