
... Read More
Relationship Goals: माधुरी दीक्षित (Madhuri dixit) अपनी खूबसूरती के लिए हमेशा से जानी जाती है। साथ ही उनका डांस तो विश्वविख्यात है। लेकिन माधुरी को लेकर एक चीज और भी है जिसके बारे में ज्यादातर लोग सोचते नहीं है। वो है उनके पति, बच्चे और उनकी शादीशुदा जिंदगी। दरअसल, माधुरी दीक्षित के पति श्रीराम नेने (Madhuri Dixit Husband Shriram Nene) उनकी खूबसूरत जिंदगी के स्तंभ है। श्रीराम नेने की सादगी तो लोगों का मन को भाती ही है, लेकिन उनकी कुछ खास बाते हैं जो उन्हें एक परफेक्ट पति बनाती है और हर एक सफल शादीशुदा जिंदगी के लिए इन गुणों का होना बेहद जरूरी है। तो, आइए उन 5 गुणों के बारे में जो कि हर परफेक्ट पति (Perfect Pati) में होनी चाहिए।
परफेक्ट पति होने के लिए सबसे जरूरी ये है कि आप जितना अपने काम पर ध्यान दें उतना ही अपने परिवार पर भी ध्यान दें। साथ ही जब घर जाएं सब कुछ भूल जाएं। अपने सौख के लिए समय निकालें। जैसे कि म्यूजिक और डांस या कुछ भी जो आपको एक खुशहाल व्यक्ति बनाता है। यही चीज माधुरी के पति राम नेने में हैं। वो घर पर रहते हुए गिटार बजाते हैं, गाना गाते हैं तो कभी वाइफ के साथ डांस करते हैं।
View this post on Instagram
कुकिंग करने को अक्सर सिर्फ महिलाओं से जोड़ कर देखा गया है। लेकिन असल में ऐसा नहीं है। कुकिंग हर किसी को आनी चाहिए। एक पुरुष को भी। क्योंकि ये एक ऐसा गुण है जो आपको एक परफेक्ट पार्टनर के रूप में तैयार करता है। इससे आपकी पत्नी खुश हो जाती है और खाना बनाने का उनका स्ट्रेस कम हो जाता है।
View this post on Instagram
जब माता-पिता बन जाते हैं तो एक कपल पति पत्नी के रूप में बहुत अजीब हो जाते हैं। वे एक दूसरे को समय नहीं दे पाते हैं। ऐसी स्थिति में हर पति को चाहिए कि वे अपनी पत्नी के लिए अलग से समय निकाले और उन्हें डेट पर ले जाए। इसके अलावा कभी उन्हें कहीं घुमाने-फिराने लेकर जाएं और उन्हें खुश रखें और अपने रिश्ते को स्पेशल टाइम दें।
View this post on Instagram
पत्नी के करियर को सपोर्ट करने में कई लोग पीछे रह जाते हैं। ऐसे में माधुरी जहां राम से बिलकुल अलग करियर से थीं, तो ये दोनों के लिए मुश्किल हो सकता थी। लेकिन राम ने पत्नी के करियर को सपोर्ट किया और साथ ही वे कई बार उनके साथ नजर भी आते हैं। जो कि उन्हें परफेक्ट पति बनाता है।
View this post on Instagram
एक डॉक्टर के लिए परिवार को समय दे पाना मुश्किल हो जाता है। लेकिन राम नेने ये बखूबी कर लेते हैं। वे अपने काम के साथ, पत्नी के साथ परिवार को भी समय देते हैं। त्योहारों में उनके साथ नजर आते हैं और खुश रहते हैं और यहीं बताता है कि माधुरी के पति राम एक परफेक्ट पति हैं।
View this post on Instagram