Add The Health Site as a
Preferred Source
Add The Health Site as a Preferred Source

लड़कियों को बिल्कुल पसंद नहीं आती लड़कों की ये 4 बातें, मिलने से पहले जरूर रखें ध्यान

लड़कों की कुछ ऐसी ख़राब आदतें होती हैं, जो लड़कियां बिलकुल भी पसंद नहीं करती और इससे इनके रिश्ते में दरार आ जाती है।

लड़कियों को बिल्कुल पसंद नहीं आती लड़कों की ये 4 बातें, मिलने से पहले जरूर रखें ध्यान

Written by Swati |Updated : March 1, 2024 6:01 PM IST

Relationship: दोस्ती इस दुनिया का सबसे अटूट और प्यारा रिश्ता कहलाता है। इसमें दो दोस्त एक दूसरे की आदतों को समझते हैं, और एक दूसरे को पसंद करते हैं। दोस्ती में दोनों दोस्त एक दूसरे के साथ अपने फीलिंग्स और विचारों को शेयर करते हैं। यह दोस्ती किसी भी जेंडर में हो सकती है। लेकिन जब एक जेंडर के दोस्त होते हैं तो ये अपनी दोस्ती में एक दूसरे के साथ एडजस्ट करते हैं, लेकिन जब बात आती है लड़का - लड़की में। तो लड़कों की कुछ ऐसी ख़राब आदतें होती हैं, जो लड़कियां बिलकुल भी पसंद नहीं करती और इससे इनके रिश्ते में दरार आ जाती है। ऐसे में आज हम आपको लड़कों की उन ख़राब आदतों के बारे बताएंगे, जिन्हें लड़कियां बिलकुल पसंद नहीं करती हैं । इसलिए यदि आप अपने रिश्ते को संभालना और सहेजना चाहते हैं तो अपनी इन आदतों पर जरूर ध्यान दें और अपनी आदतों में बदलाव करें। अपनी दोस्ती को बनाये रखना चाहते हैं तो आप भी इस लेख में बताए गए रिलेशनशिप टिप्स (Relationship Tips) को जरूर फॉलो करें।   

गैर जिम्मेदार होना

कुछ लड़के बड़े गैर जिम्मेदार होते हैं। वे अपने दोस्त या गर्लफ्रेंड  जिम्मेदारी उठाने में बहुत चिक चिक करते हैं। इस तरह के नेचर वाले लड़कों को लड़कियां बिलकुल पसंद नहीं करती हैं। 

हर तरफ गंदगी फैलाना 

लड़कों के मुकाबले लड़कियां अपना रूम, कपड़े और अन्य सभी चीजों को बड़ी सफाई और सही तरह से संभाल कर रखती हैं। वहीं लड़कों में ये आदतें बहुत ही कम देखने को मिलती हैं। अक्सर लड़के अपने कपड़ों और रूम को अस्त व्यस्त रखते हैं। इस तरह की आदतों वालों लड़कों से लड़कियां अधिंकांश दूरी बना कर चलती हैं। 

Also Read

More News

दूसरी लड़कियों से फ्लर्ट करना 

लड़कियां जब भी किसी रिलेशनशिप में आती हैं. चाहें वो मेल फ्रेंडशिप हो या हो बॉय फ्रेंड के साथ रिलेशनशिप में हो। उन्हें कभी भी अपने पार्टनर को दूसरी लड़कियों के साथ फ्लर्ट करना बिलकुल पसंद नहीं आता है। इसलिए जब भी आप फ्रेंडशिप करने की सोचें तो अपनी इस आदत को छोड़ दें। 

लड़कियों को डिसरेस्पेक्ट करना  

कभी - कभी  कुछ लड़कों की आदतें होती हैं। लड़कियों पर छोटी - छोटी बातों पर गुस्सा करना। उनकी हर चीज को ख़राब बोलना। उनके लुक्स को देखकर उन्हें नीचा दिखाना। ये उन ख़राब आदतों में से एक है, जो लड़कियों को उनके लड़को दोस्त से दूर रखती है। 

Add The HealthSite as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source

जरूरी बात  

उपरोक्त लेख में बताई गई जानकारी पूरी तरह से सही नहीं हो सकती है। लेकिन हां कुछ हद तक इस बात को नकारा भी नहीं जा सकता है। जी हां कुछ लड़कों में ऐसी आदतें होती हैं, जिन्हें लड़कियां सच में नजरअंदाज करती हैं।  इसके अलावा लड़कों की ये ख़राब आदत सिर्फ दोस्ती में ही दरारें पैदा नहीं करती बल्कि एक पति और पत्नी के रिश्ते में भी दूरियां बना देती है। 

About the Author

... Read More