Don’t Miss Out on the Latest Updates.
Subscribe to Our Newsletter Today!
- लेटेस्ट
- डिज़ीज़
- डाइट
- फिटनेस
- ब्यूटी
- घरेलू नुस्खे
- वीडियो
- पुरुष स्वास्थ्य
- मेंटल हेल्थ
- सेक्सुअल हेल्थ
- फोटो स्टोरी
- आयुष
- पेरेंटिंग
- न्यूज
Esha Deol Divorce: फिल्म अभिनेत्री और क्लासिकल डांसर ईशा देओल (Actress Esha Deol) अपने पति भरत तख्तानी से अलग हो रही हैं। इन दोनों के तलाक की खबरें हैं। बताया जा रहा है कि भरत और ईशा आपसी सहमति से अपनी 12 साल पुरानी शादी को खत्म कर रहे हैं। ईशा और भरत के तलाक से जुड़ी कई बातें कही जा रही हैं लेकिन उन दोनों के अलगाव के पीछे का कारण भरत का बदलता व्यवहार और गुस्सा बताया जा रहा है।
बता दें कि ईशा और भरत (Bharat Takhtani) की शादी साल 2010 में हुई थी। ये दोनों स्कूल के दिनों से एक-दूसरे को जानते हैं और आगे चलकर ईशा और भरत की धूमधाम से शादी हुई। भरत और ईशा की दो बेटियां हैं जिनके नाम हैं राध्या और मिराया।
ईशा ने कुछ समय पहले एक बार इस बारे में बात भी की थी। उन्होंने कहा था कि उनकी बेटी मिराया के पैदा होने के बाद भरत का स्वभाव बदलता-सा दिखायी दिया। ईशा और भरत एकसाथ ज्यादा समय नहीं बिता पाते थे और इसका असर उन दोनों के रिश्ते पर दिखायी देने लगा। भरत चिड़चिड़े हो गए थे और छोटी-छोटी बात पर गुस्सा करने लगते थे।
ईशा ने बताया कि वे अपनी बड़ी बेटी को प्ले स्कूल भेजती थीं और अपनी छोटी बेटी की देखभाल करती थीं। इन सबके साथ-साथ वे अपनी बुक अम्मा मियां पर भी काम कर रहीं थीं। इन सारे कामों के बीच भरत को कम समय दे पा रहीं थीं और इसी बात से भरत खुद को नजरअंदाज होता हुआ महसूस कर रहे थे जो उनके चिड़िचड़ेपन को बढ़ा रहा था।
दो-दो छोटे बच्चों की देखभाल करते हुए अपने परिवार, घर और बाहर के कामों को पूरा कर पाना ईशा के लिए आसान नहीं रहा होगा। ईशा-भरत की तरह है अन्य कपल्स का रिश्ता भी बच्चों के आने के बाद बदल जाता है। वे एक-दूसरे को समय नहीं दे पाते और कई बार इससे उनके बीच तनाव और दूरी बढ़ती-सी जाती है। ऐसे में हस्बैंड और वाइफ एक-दूसरे का साथ दें और इन अपने रिश्ते को हेल्दी रखने के लिए ये उपाय कर सकते हैं-
आमतौर पर देखा जाता है कि बच्चे के बाद कपल्स के बीच ज्यादा बात भी नहीं हो पाती। इससे प्रॉब्लम्स कम होने की बजाय बढ़ने लगती हैं और कई बार छोटी-छोटी बातों पर भी बहस होने लगती है। ऐसे में अपने पार्टनर से नाराज होकर उनसे दूर-दूर रहने की बजाय उनके साथ समय बिताने की कोशिश करें। बच्चा की देखभाल मिलकर करें, एकसाथ खाना खाएं और कॉफी पीएं। दिन में थोड़ा-थोड़ा वक्त भी एक-दूसरे के साथ बिताने से आप अपने पार्टनर के साथ अपनी बॉन्डिंग के बनाए रख सकते हैं।
बच्चे की देखभाल करते हुएमाता-पिता दोनों की नींद पूरी नहीं हो पाती। इसकी वजह से वे चिड़चिड़े होने लगते हैं। इस प्रॉब्लम से बचने के लिए अलग-अलग समय पर आप दोनों बच्चे की देखभाल कर सकते हैं। जब एक पार्टनर बच्चे का ख्याल रखेगा तो दूसरा उस वक्त सो सकता है। इस तरह आप फ्रेश और हेल्दी महसूस कर सकते हैं।
अपने साथी के साथ अच्छा समय बिताने का एक अच्छा तरीका है बेबीमून। आप किसी अच्छी जगह जैसे हिल स्टेशन या टूरिस्ट प्लेस पर कुछ दिनों के लिए बच्चे और अपने पार्टनर के साथ जा सकते हैं। घूमते-फिरते, बच्चे की तस्वीरें खींचते हुए अपने पार्टनर के साथ ना केवल आप अच्छा समय बिता सकेंगे बल्कि ढेर सारी मेमरीज भी क्रिएट कर सकेंगे।