शादी के बाद भूलकर भी न करें ये 6 गलतियां, वरना आपकी मैरिड लाइफ हो जाएगी तबाह!

शादीशुदा लाइफ को हैपी रखने के लिए काफी सोच समझकर कदम उठाने पड़ते हैं, आपकी एक छोटी गलती आपके रिश्ते को तबाह कर सकती है।

WrittenBy

Written By: Atul Modi | Published : May 18, 2022 9:15 PM IST

इंसान से गलतियां तो होती ही रहती हैं चाहे वह शादीशुदा हो या सिंंगल, लेकिन अगर उन गलतियों की आदत बन जाए तो यह आपके रिश्ते में दरार ला सकती हैं और आपके पार्टनर के दिल में आपके लिए मौजूद प्यार को भी कम कर सकती हैं। शादी के बाद इंसान अपने जीवन साथी के साथ एक बंधन में बंध जाता है और उनकी भावनाएं हर्ट न हो यह सुनिश्चित करना दोनों की जिम्मेदारी होती है। कुछ ऐसी गल‍तियां हैं जो शादी के बाद अक्‍सर लोग करते हैं, जिसके बारे में हम आपको यहां बता रहे हैं।

शादी के बाद न करें ये गलतियां

1. दोनों एक दूसरे को ब्लेम न करें

अगर आप भी अपनी गलती मानने की बजाए सामने वाले पर ही हमेशा दोष डालते हैं तो इस आदत को जल्द से जल्द सुधार लें नहीं तो आप हर बार इस गलती के साथ आपके पार्टनर के दिल में आपके लिए प्यार कम हो जायेगा।

2. किसी अन्य का दखल देना

अगर आप दोनों के बीच कोई तीसरे व्यक्ति के फैसले को ज्यादा तवज्जो देते हैं तो इससे आपके पार्टनर काफी इरिटेट और जलन महसूस कर सकते हैं। ऐसा न करें।

3. अपनी इच्छाओं को न बताना

अगर आप अपने पार्टनर के साथ अपनी इच्छाओं के बारे में चर्चा नहीं करते हैं तो ऐसा करना शुरू कर दें। इससे आपका प्रेम बढ़ेगा।

4. अपने पार्टनर को कुछ न समझना

अगर आप उनके साथ कोई बात शेयर नहीं करते हैं और उन्हें हमेशा हल्के में लेते हैं तो ऐसा करना बंद कर दें।

5. फाइनेंस के बारे में डिस्कस न करना

हो सकता है आपका बजट आपके पार्टनर के अनुसार तय न हो। इस वजह से वह काफी चिढ़ सकते हैं। इसलिए इस जैसे आवश्यक टॉपिक पर अपने पार्टनर के साथ जरूर चर्चा करें।

6. सम्मान न करना

अगर आप अपने पार्टनर की दूसरों के सामने मजाक में बेइज्जती कर देते हैं या उनका सम्मान नहीं करते हैं तो आपके बीच बहुत जल्दी ही दरार पैदा हो सकती है।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source