Don’t Miss Out on the Latest Updates.
Subscribe to Our Newsletter Today!
- लेटेस्ट
- डिज़ीज़
- डाइट
- फिटनेस
- ब्यूटी
- घरेलू नुस्खे
- वीडियो
- पुरुष स्वास्थ्य
- मेंटल हेल्थ
- सेक्सुअल हेल्थ
- फोटो स्टोरी
- आयुष
- पेरेंटिंग
- न्यूज
शादी के शुरुआती दिनों में जहां कपल्स के बीच प्यार होता है वहीं, कुछ बातों पर लड़ाई झगड़े भी होते हैं। दरअसल, शादी दो लोगों के लिए एक बदलाव भी है जिसमें व्यक्ति एक दूसरे के साथ 24 घंटे रह कर अच्छाईयों से ज्यादा बुराइयों को शेयर करते हैं। दो लोग असल में एक दूसरे की नापसंद आने वाली हरकतों को झलते हैं और नए सफर का मजा लेते हैं। लेकिन, कई बार कुछ कपल्ल कुछ ज्यादा ही झगड़ा करने लगते हैं। इतना कि वे अपने रिश्ते में कड़वाहट पैदा करने लगते हैं। ऐसे में आज हम आपको 5 उन कारणों के बारे में बताएंगे जो शादी के शुरुआती दिनों में कपल्स के बीच झगड़े (fighting between new married couples) का कारण बनते हैं।
शादी के बाद लोगों के बीच प्राइवेसी और पर्सनल स्पेस को काफी लड़ाई होती है। दरअसल, दो लोग कितना भी एक दूसरे के साथ रह लें पर अब भी वे एक दूसरे के लिए नए ही हैं। ऐसे में अपनी पुरानी प्राइवेसी और पर्सनल स्पेस को एक दूसरे के साथ बांटना थोड़ा मुश्किल हो जाता है। कई लोगों को तो लगता है कि ये उनकी पुरानी जिंदगी की अच्छी चीजों को खराब कर रहे हैं। तो, कुछ लोगों को अपने दोस्तों की याद आने लगती है। ऐसे में वे प्राइवेसी और पर्सनल स्पेस को लेकर परेशान हो जाते हैं।
पैसा को लेकर अक्सर लोग बात नहीं करते। लेकिन दो नए लोगों के बीच ये परेशानी का कारण बन सकता है। इसके कारण झगड़े-लड़ाई हो सकते हैं। ऐसे में जरूरी ये है कि शुरू में ही आप लोग खर्चे और पैसों को लेकर एक दूसरे के बीच बातों को क्लीर कर लें। खर्चा समझ लें और खर्चा बांट लें। इसके अलावा अगर एक व्यक्ति ही कमाता है तो दूसरे पर दबाव ना डाले और उसकी स्थिति को समझने की कोशिश करें।
दोनों के लिए एक दूसरे का परिवार नया है। इसलिए परिवार को समझने की कोशिश करें। परिवार और रिश्ते को समझने के लिए जरूरी है कि हम ये समझें कि इन चीजों के लिए एक लंबा समय देना होता है। ऐसी स्थिति में ये समझना बेहद जरूरी है कि आप अभी नए हैं और पुरानी चीजों में बदलाव करना या परिवार के पुराने लोगों का आपके लिए बदलना आसान नहीं होगा। इसलिए समय दें और धीमे-धीमे परिवार को समझें।
अलग सोच और आदतें अक्सर लोगों के बीच मुश्किलें पैदा करती हैं। अगर आपकी सोच एक दूसरे से नहीं मिलती तो आपके बीच ज्यादा झगड़े हो सकते हैं। साथ ही अगर आप दोनों को एक-दूसरे की आदत पसंद नहीं है तो भी ये आपके लिए परेशानी का सबब बन सकता है। ऐसे में कोशिश करें कि कम से कम विवाद किए बिना एक दूसरे को समझने की कोशिशकरें और एक दूसरे को समय दें।
एडजस्ट ना कर पाने की वजह से कई लोगों में समस्याएं होने लगती हैं। ये झगड़े का बड़ा कारण बन सकता है। ऐसे में जरूरी ये है कि आप एक दूसरे को समय दें। एक दम से एक दूसरे में बदलाव लाने की कोशिश ना करें। धीमे-धीमे चीजों को आगे बढ़ाएं और प्यार से एक-दूसरे की गलत बातों को सामने रखें। इससे आप प्यार और समझदारी के साथ एक दूसरे में एडजस्ट कर लेंगे।