Don’t Miss Out on the Latest Updates.
Subscribe to Our Newsletter Today!
- लेटेस्ट
- डिज़ीज़
- डाइट
- फिटनेस
- ब्यूटी
- घरेलू नुस्खे
- वीडियो
- पुरुष स्वास्थ्य
- मेंटल हेल्थ
- सेक्सुअल हेल्थ
- फोटो स्टोरी
- आयुष
- पेरेंटिंग
- न्यूज
Arbaaz Khan On Age Gap In Relationships: बॉलीवुड अभिनेता और फिल्म मेकर अरबाज खान अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर एक बार फिर चर्चा में आ गए हैं। बता दें कि 55 साल के अरबाज खान पिछले कुछ समय से अभिनेत्री और मॉडल जॉर्जिया एंड्रियानी के साथ अपनी रिलेशनशिप की वजह से चर्चा में हैं। मलाइका अरोड़ा से तलाक के बाद जिस लड़की के साथ अरबाज का नाम जोड़ा गया वह जॉर्जिया ही हैं। जॉर्जिया और अरबाज के रिश्ते की खासियत यह है कि दोनों की उम्र में काफी बड़ा अंतर है और लोग उनके बीच के इसी एज गैप के बारे में बातें करते हैं। लेकिन, अरबाज खान ने हाल ही में कहा कि भले ही उनके और जॉर्जिया के बीच एज गैप है लेकिन इससे उन दोनों को कोई फर्क नहीं पड़ता। (Arbaaz Khan On Age Gap In Relationships In Hindi)
मशहूर रेडियो प्रेजेंटर सिद्धार्थ कन्नन को हाल ही में एक इंटरव्यू देते हुए अरबाज खान ने बताया कि, उनके और जॉर्जिया के बीच उम्र का अंतर कभी उनके लिए कोई मुद्दा नहीं रहा। अरबाज ने इस इंटरव्यू में अपन रिलेशनशिप के बारे में खुलकर बात करते हुए कहा कि, हम दोनों की उम्र में काफी अंतर है लेकिन, हमें यह बात कभी महसूस नहीं हुई। लेकिन, रिलेशनशिप के बारे में बहुत अधिक आगे की प्लानिंग नहीं कर सकते। यह समय बीतने के साथ ही कहा जा सकता है कि आप अपने रिश्ते को आगे कहां तक ले जाना चाहते हैं।
अरबाज ने कहा कि, हम अपनी जिंदगी में ऐसे फेज में पहुंच गए हैं जहां, हम इसी बारे में सोच रहे हैं कि हम अपनी रिलेशनशिप को आगे कैसे बढ़ाएं। लेकिन, अभी कुछ भी कहना शायद जल्दबाजी होगी। अरबाज ने कहा कि, जॉर्जिया और वो एक-दूसरे की एनर्जी से आकर्षित होते है और यही एनर्जी उन दोनों को मोटिवेट करती है।
इस इंटरव्यू में अरबाज ने यह भी कहा कि, यह बात भी लोगों की रिलेशशिप को प्रभावित करती है कि उनके जीवन में उनका पार्टनर कब आता है।
लगातार बदलती दुनिया में लोगों के रिश्तों और रिलेशनशिप से जुड़े अप्रोच में भी बदलाव आए हैं। भारतीय फिल्मों से जुड़े सेलेब्स भी इसका बहुत बड़ी मिसाल है। यहां सेलिब्रिटीज एक-दूसरे के साथ शादी करने या रिलेशनशिप से पहले इस बात के बारे में बिल्कुल नहीं सोचते कि उनके साथी का रूप-रंग, भाषा-धर्म या उम्र उनसे कितना अलग है। बॉलीवुड में कई कपल्स ऐसे हैं जिनमें बहुत बड़ा एज-गैप है और वे एक-दूसरे के साथ काफी खुश हैं।
हाल ही में चर्चा में आए अभिनेता ऋतिक रोशन और सबा आजाद हों या बरसों पहले शादी करने वाले अभिषेक बच्चन और ऐश्वर्या राय, सभी ने साबित किया है कि जब दो लोगों के बीच रिश्ता हो तो उम्र का अंतर मायने नहीं रखता।
वहीं बॉलीवुड में कुछ अन्य कपल्स भी हैं जिनके बीच लम्बा एज-गैप है। कुछ ऐसे ही कपल्स हैं-