एक नहीं 2-2 बार हुआ है अनुराग कश्यप का डिवॉर्स,बताया किन वजहों से फेल हुई दोनों रिलेशनशिप्स

अनुराग कश्यप ने हाल ही में अपनी पर्सनल लाइफ के बारे में बात की और बताया कि क्यों उनका तलाक हुआ और रिलेशनशिप को ना बचा पाने में उनसे कहां गलती हुई।

WrittenBy

Written By: Sadhna Tiwari | Updated : February 9, 2023 7:49 PM IST

Anurag Kashyap talks about divorce: फिल्ममेकर अनुराग कश्यप अपनी फिल्मों के अलावा अपनी पर्सनल लाइफ की वजह से भी कई बार चर्चा में आ चुके हैं। बता दें कि, अनुराग कश्यप की एक नहीं दो-दो बार शादी हुई थी और उनका दोनों बार तलाक हो गया। हालांकि, अनुराग और उनकी दोनों पत्नियों के बीच दोस्ताना रिश्ते है और वे इन तीनों ने कभी भी एक-दूसरे के बारे में मीडिया के सामने कुछ भला-बुरा नहीं कहा। लेकिन, जब पार्टनर्स के बीच इतनी अच्छी अंडरस्टैंडिंग हो तो तलाक की नौबत क्यों आती है। अनुराग कश्यप ने हाल ही में अपनी पर्सनल लाइफ के बारे में बात की और बताया कि क्यों उनका तलाक हुआ और रिलेशनशिप को ना बचा पाने में उनसे कहां गलती हुई। (Anurag Kashyap talks about divorce in Hindi)

शराब पीने की वजह से पहली पत्नी ने छोड़ा साथ

हाल ही में एक इंटरव्यू में अनुराग कश्यप ने अपने स्ट्रगल और अपनी पर्सनल लाइफ से जुड़े कई खुलासे किए अनुराग कश्यप ने कहा कि, उन्होंने बताया कि शराब पीने की आदत के कारण उनका पहली पत्नी आरती के साथ तलाक हो गया। साल 2002 से साल 2009 का दौर उनके लिए मुश्किल था क्योंकि, इस दौरान उनका काम ठीक नहीं चल रहा था। अनुराग इसी वजह से शराब पीने लगे और कभी-कभी वह बहुत अधिक शराब पी जाते थे। इसी के चलते उन्हें घर से निकाल दिया गया था और बात आगे बढ़कर तलाक तक पहुंच गयी। अनुराग कश्यप ने कहा कि यह एक मुश्किल समय था और तब मेरी बेटी आलिया कश्यप केवल 4 साल की थी।

कल्कि के साथ एडजस्टमेंट नहीं कर सका

देव डी और शैतान जैसी फिल्मों के लिए जानी जाने वाली एक्ट्रेस कल्कि कोचलिन से अनुराग कश्यप की दूसरी शादी हुई लेकिन, 4 साल के बाद यह शादी भी टूट गयी। अनुराग कहते हैं कि कल्कि के साथ डिवॉर्स के बाद मैंने समझा कि मुझे एडजस्टमेंट करने में दिक्कत आती है। मैंने अपने आसपास फिल्मों और किताबों की ऐसी दुनिया बना ली है जिसमें मैं बहुत खुश हूं। लेकिन जब कोई और उस दुनिया में दाखिल होता है तो मैं उसे एडजस्ट होने में मदद नहीं कर पाता या यूं कहें कि मैं उनके साथ एडजस्ट नहीं कर पाता।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source