ब्रेकअप के दर्द को कम कर सकता है रिबाउंड रिलेशनशिप, जानिए इस रिलेशनशिप के फायदे और नुकसान

एक दर्दनाक ब्रेकअप से निपटना आसान नहीं होता है। हम में से कुछ लोग अकेलेपन से निपटने और अतीत से खुद को विचलित करने के लिए रिबाउंड रिलेशनशिप में जाने का विकल्प चुनते हैं।

WrittenBy

Written By: Atul Modi | Published : June 3, 2022 3:19 PM IST

जब आप किसी के साथ काफी समय से रिलेशनशिप मे हैं और अचानक आपका यह रिश्ता टूट जाता है, इसके बाद आप फिर से किसी नए व्यक्ति के रिलेशनशिप मे आते हैं, इसे रिबाउंड रिलेशनशिप कहा जाता है। ऐसा रिश्ता आपको आपके कम्फर्ट जोन से बाहर निकालता है, जिससे आपको अपने जीवन मे आगे बढ़ने में मदद मिलती है। लेकिन यह रिलेशनशिप इतना आसान नहीं होता है। इस रिलेशनशिप मे कुछ अच्छाई हैं तो कुछ दिककते भी महसूस होती हैं।

जब हो पूरी तरह कॉन्फर्म तब करें नए रिश्ते की शुरुआत

रिबाउंड रिलेशनशिप में आप हमेशा खुद को बीच में लटका हुआ महसूस करती हैं। न तो आप अपने नए पार्टनर के साथ जुड़ रही हैं और न ही आप अपने पुराने पार्टनर को छोड़ पा रही हैं। इसलिए आपको एक नया रिश्ता तब ही शुरू करना चाहिए जब आप अपने एक्स से रिश्ता पूरी तरह खत्म कर चुकी हों।

रिबाउंड रिलेशनशिप के फायदे

ब्रेकअप जिंदगी का एक स्ट्रेस भरा और दुखदाई समय होता है और हर व्यक्ति का इससे निकलने का अपना-अपना तरीका होता है। रिबाउंड के रूप में आपके जीवन मे हुए खालीपन को भरा जा सकता है

रिबाउंड रिलेशनशीप की शुरुआत कई बार दोस्ती से भी हो सकती है, अगर आपका दोस्त आपको ठीक से समझता है या आपके काफी क्लोज़ है। जो कई बार आपके लिए आपके एक्स को भुलाने मे मदद भी कर सकता है, इसके बाद अपने नए रिलेनशीप की शुरुआत कर सकते हैं।

रिबाउंड रिलेशनशिप का इस्तेमाल मुख्य रूप से आपके एक्स से जल्दी निकलने के लिए किया जाता है और यह अपना काम अच्छी तरह से करता है और आपके जीवन में आए हुए खालीपन को फिर भरा जा सकता है।

रिबाउंड रिलेशनशिप में करना पड़ता हैं इन दिक्कतों का सामना

रिबाउंड रिलेशनशिप में भी काफी सारी अड़चनें और लड़ाइयां होनी शुरू हो सकती हैं, क्योंकि आप नए साथी के लिए इमोशनल रूप से उपलब्ध नहीं हैं। ये सबसे बड़ी समस्या है रिबाउंड रिलेशनशिप की।

आप अभी-अभी एक ब्रेकअप से निकले हैं। इसलिए आपको हर समय अलग-अलग फीलिंग्स देखने को मिल सकती हैं। किसी भी समय आपको गुस्सा या फ्रस्ट्रेशन महसूस हो सकता है। जिससे आप नए पार्टनर को बिना वजह अपना गुस्सा दिखा देते हैं जिस वजह से पुराने रिश्ते के साथ-साथ नया रिश्ता भी खराब होने लगता है।

यदि आप एक रिबाउंड रिश्ते में आते हैं, तो यह आवश्यक है कि आप नए रिश्ते के लिए अपनी अपेक्षाओं को मॉडरेट करें। इसे धीमा करें और अपने नए साथी को वास्तव में जानने के लिए समय निकालें।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source