
... Read More
Written By: Atul Modi | Published : March 24, 2023 5:32 PM IST
अगर आप किसी के साथ रिलेशनशिप में है तो कुछ समय बाद लड़ाई झगड़े होना काफी आम बात हो जाती हैं। लेकिन अगर यह लड़ाई झगड़ों का सिलसिला बहुत ज्यादा बढ़ जाता है तो आपका रिश्ता टॉक्सिक हो सकता है। यह एक रिश्ते के लिए बिल्कुल भी हेल्दी नहीं है। इससे आपकी मानसिक और शारीरिक सेहत भी प्रभावित हो सकती है। इसलिए आप दोनों की तरफ से ही रिश्ते को हेल्दी बनाने के प्रयत्न किए जाने चाहिए। रिश्ता हेल्दी है या नहीं इसे पहचानना काफी मुश्किल काम हो सकता है लेकिन कुछ संकेतों को ढूंढ कर आप पता लगा सकते हैं कि यह रिश्ता हेल्दी है या नहीं। तो आइए जानते हैं हेल्दी रिश्ते के कुछ संकेतों के बारे में।
पार्टनर्स का एक दूसरे के साथ बातें करना ही एक हेल्दी रिश्ते की बुनियाद होती है। अगर आप दोनों एक दूसरे के साथ किसी भी विषय को लेकर बिना हिचके और बिना झूठ बोले ईमानदारी से अपने बातों को या अपने जज्बातों को व्यक्त कर सकते हैं तो आप एक दूसरे के साथ काफी क्लोज है और ऐसा करना एक हेल्थी रिश्ते की पहचान होती है।
पार्टनर्स को एक दूसरे की रिस्पेक्ट करनी आना चाहिए। अगर वह एक दूसरे की इज्जत करते हैं तो इससे पता चलता है कि वह एक दूसरे के मान सम्मान की भी रिस्पेक्ट करते हैं। ऐसा होना हर रिश्ते में अनिवार्य होता है। अगर आपका पार्टनर आपको महसूस करवा रहा है कि आप उनके लिए काफी कीमती है और वह आपके मान सम्मान की काफी रक्षा करते हैं तो यह रिश्ता काफी हेल्थी है।
जो पार्टनर्स अपने अपने लक्ष्य अपने पार्टनर के साथ शेयर करते हैं और अपने कॉमन गोल्स की तरफ भी एक साथ काम करना चाहते हैं तो यह रिश्ता काफी हेल्दी है। इसमें आप एक दूसरे के साथ एक टीम की तरह काम करते हैं और एक दूसरे को सपोर्ट करते हैं।
फिजिकल और इमोशनल रूप से एक दूसरे के साथ इंटीमेट होना हेल्दी रिश्ते के लिए काफी जरूरी होता है। जो लोग इन दोनों चीजों को रिश्ते में प्राथमिकता देते हैं वह एक दूसरे के साथ ज्यादा क्लोज रूप से जुड़ पाते हैं। ऐसे पार्टनर एक दूसरे के साथ इमोशनल सपोर्ट बनाए रखते हैं। रिश्ते में जज्बाती रूप से भी एक दूसरे को सपोर्ट करना काफी जरूरी होता है और फिजिकल टच भी काफी जरूरी होता है।
हेल्दी रिश्ते में एक दूसरे के ऊपर निर्भर न होने की बजाए पार्टनर्स का आत्म निर्भर होना जरूरी होता है। पार्टनर्स को एक दूसरे को आत्म निर्भर बनाने में सपोर्ट करना चाहिए। उन्हें हेल्दी रिश्ता बनाने के लिए एक दूसरे के साथ टीम बना कर काम करना चाहिए। उन्हें एक दूसरे की व्यक्तिगतता की इज्जत करनी चाहिए और अपने फैसले एक दूसरे पर नहीं थोपने चाहिए। हर चीज में दोनों पार्टनर को एक दूसरे की सलाह लेनी चाहिए न कि अकेले की बातें थोपनी चाहिए।
निष्कर्ष
एक हेल्दी रिश्ता ऊपर लिखे 5 संकेतों पर निर्भर करता है। अगर आप के रिश्ते में यह सारी बातें दिख रही हैं तो एक आध बार के झगड़े को लेकर कोई चिंता करने की जरूरत नहीं है लेकिन अगर आप दोनों को यह चीजें नहीं दिख रही है तो आप को अपने पार्टनर से इस बारे में बात करनी चाहिए और यह बात ठीक करने की कोशिश करनी चाहिए।