hamburger icon
A
Read in English

रिलेशनशिप से ज्यादा सिंगल रहने के हैं फायदे, जानिए सिंगल लोग कैसे अपनी लाइफ को कर सकते हैं इंजॉय

सिंगल होने पर उस जिंदगी को मायूसी और अकेलेपन में जीने से अच्छा है कि, आप उस लाइफ को एंजॉय करें. ताकि आपकी लाइफ भी दूसरों की तरह हैपनिंग हो जाए.

WrittenBy

Written By: Atul Modi | Updated : August 26, 2022 1:25 PM IST

अगर आप सिंगल हैं तो खुद को मिंगल करने के बारे में तो जरुर सोचते होंगे. जाहिर सी बात है साथ में जब पार्टनर होता है, तो जिंदगी जीने के मजे दोगुने हो जाते हैं. लेकिन सिंगल लोगों की लाइफ इतनी भी हैक्टिक नहीं होती जितनी की वो समझते हैं. सिंगल लाइफ के भी अपने अलग मजे होते हैं. अगर आज़ादी का असली सुख पाना है, तो सिंगल होना सबसे अच्छा होता है. जब आप रिलेशनशिप में होते हैं, तो आपके उपर कई जिम्मेदारियां भी होती हैं. वहीं अगर आप आप सिंगल हुए तो आज़ाद पक्षी की तरह आप खुद को महसूस करते हैं. सिंगल लाइफ जीने के लिए आपको उस लाइफ को एन्जॉय करने की जरूरत होती है. वो कैसे चलिए जानते हैं.

सिंगल रहने के फायदे - (Benefits of Being Single)

1. ना हों किसी पर निर्भर

रिलेशनशिप में अक्सर लोग पार्टनर पर इस कदर निर्भर हो जाते हैं कि, हमारी जिंदगी उन्हीं के इर्द गिर्द घूमने लगती हैं. जो कि बिलकुल गलत है. आप सिंग्लो रहेंगे तो किसी पर निर्भर नहीं रहेंगे, अपनी जिंदगी को अपने हिसाब से जियेंगे.

2. सोलो ट्रिप का करें प्लान

सोलो ट्रिप का ट्रेंड काफी दिनों से चल रहा है. क्वीन मूवी इसका एक अच्छा उदाहरण है. आप भी सिंगल हैं तो सोलो ट्रिप का प्लान कीजिये. क्योंकि सोलो ट्रिप में आप खुद को समय दे पाते हैं, और अपना दायरा बढ़ा पाते हैं. आप इसे ज्यादा एंजॉय भी करेंगे.

3. बच्चों की तरह जियें जिंदगी

अपनी उम्र की गिनती को साइड में करके बच्चों की तरह जीना शुरू कीजिये. ‘दिल तो बच्चा है जी’...के तर्ज पर आप भी बच्ची बन जाइये. आपका पास्ट क्या था, आपके साथ क्या हुआ, ये सब भूल जाइए. अपने हर एक पल को अच्छे से एंजॉय कीजिये. नई चीजों को अच्छे से एक्सप्लोर करें.

4. फ्रेंड सर्कल में करें एंजॉय

जो दोस्त आपके पास्ट से आपको भार निकालें, ऐसे लोगों से दोस्ती करें. आपके साथ हंसी-ठिठोली करने वाले दोस्तों को अपनी जिंदगी में जगह दीजिये. दोस्ती की कोई उम्र नहीं होती. हर किसी से दोस्ती करें, वो उम्र में छोटा हो या बड़ा, हर किसी की समझ आपके काम आ सकता है.

5. खुद के ऑप्शन रखें

आप जब भी बात करें, तो अपनी बात को खुलकर करें. एक अच्छे दोस्त बनने के साथ अपनी सिंगल लाइफ को खुलकर एंजॉय कीजिये. जिंदगी जीने के आपके ऑप्शन क्या हैं, वो भी दूसरों के सामने रखें.

सिंगल लाइफ को एंजिय करने कि ये ऐसी टिप्स हैं, जिनसे आपकी लाइफ हैपनिंग हो सकती है. इसके अलावा एक अच्छा और समझदार पार्टनर मिल जाए तो उसके साथ लाइफ एंजॉय करने में देर ना करें.