... Read More
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.
लिवर सिरोसिस को डॉक्टर कैंसर के बाद सबसे ज्यादा खतरनाक बीमारी मानते हैं। © Shutterstock
इंसान के शरीर में हार्ट के बाद कोई सबसे महत्वपूर्ण अंग होता है तो वह लिवर होता है। लिवर शरीर का सबसे बड़ा अंग भी होता है। अगर आपका लिवर सही है तो आपका हेल्थ सही है। लिवर में होने वाली बीमारी हाल के दिनों में खतरनाक रूप लेने लगी है। लिवर सिरोसिस को डॉक्टर कैंसर के बाद सबसे ज्यादा खतरनाक बीमारी मानते हैं। विश्व स्वास्थ्य संगठन की रिपोर्ट के अनुसार लिवर सिरोसिस के 20 से 50 प्रतिशत मामले एल्कोहल के अधिक सेवन के कारण होते हैं। अगर इस बीमारी का समय से इलाज न करया जाय तो यह जानलेवा हो सकती है।
यह भी पढ़ेंः हेल्दी लिवर के लिए 4 बेहतरीन फूड।
क्यों होता है लिवर सिरोसिस
सामान्य तौर पर यह गलत खान-पान की वजह से होने वाली बीमारी है। यह एक संक्रामक बिमारी है जो हेपेटाइटिस सी और बी की वजह से भी होती है। यह मरीजों के संपर्क में आने वाली चीजों से भी फैलती है। जैसी किसी संक्रमित व्यक्ति को लगी सीरिंज अगर किसी और मरीज को लग जाये तो उसे भी हो जाती है यह बीमारी। इसका इंफेक्शन इतना तेज होता है कि अगर कोई स्वस्थ्य व्यक्ति संक्रमित व्यक्ति के संपर्क में आता है तो उसे भी यह बीमारी हो जाती है। लिवर सिरोसिस, हेपेटाइटिस 'सी' और 'बी' से संक्रमित व्यक्ति से संभलकर मिलना चाहिए।
भारत जैसे देश में इस बिमारी की मुख्य वजह एल्कोहल का अधिक सेवन है। अधिक एल्कोहल की वजह से लिवर में सूजन हो जाती है और इसकी वजह से लिवर में बीमारी आने लगती है। लेकिन जो लोग एल्कोहल का सेवन नहीं करते हैं उनको भी यह बीमारी होती है। तब इन बीमारी को नैश सिरोसिस कहा जाता है।
यह भी पढ़ेंः डायबिटीज व लिवर की बीमारी रहेगी दूर, रोजाना करें यह योगासन।
क्या है इलाज
एक्सपर्ट्स की मानें तो इसका अंतिम उपचार लिवर प्रत्यारोपण ही है। लिवर प्रत्यारोपण में परिवार की ही किसी सदस्य के लिवर का कुछ हिस्सा काम में आता है। लिवर देने वाले इंसान को किसी प्रकार का खतरा नहीं होता है।
क्या है लक्षण