
... Read More
लिवर खराब होने के संकेत। © Shutterstock
शरीर का दूसरा बड़ा अंग है लिवर (liver problem)। शरीर में यह कई कार्य करता है। खून और शरीर से हानिकारक और विषाक्त तत्वों को बाहर निकालना। एंजाइम और पित्त का निर्माण करना। भोजन को पचाने में मदद करना आदि। जब आप अनहेल्दी लाइफस्टाइल और अनहेल्दी फूड का सेवन करते हैं, तो इसका नकारात्मक असर आपके लिवर (signs of liver damage) पर पड़ता है। अधिक धूम्रपान, शराब आदि पीने से भी लिवर डैमेज (signs of liver damage) होने लगता है। आपकी इन आदतों से लिवर कब खराब होने लगता है, आपको पता ही नहीं चलता है। लिवर को स्वस्थ रखने के लिए हेल्दी डाइट और हेल्दी लाइफस्टाइल फॉलो करना बहुत जरूरी है। जानें, किन संकेतों और लक्षणों (signs and symptoms of liver damage) से आप जान सकते हैं कि आपका लिवर डैमेज या रोग ग्रस्त हो रहा है।
लिवर में जब कोई समस्या होने लगती है, तो सबसे पहला संकेत पेट के आसपास के हिस्सों में दर्द रहने लगता है। इसका मतलब ये है कि आपके लिवर में गंदगी जमा हो गई है। यह दर्द कभी हल्का तो कभी तेज भी हो सकता है। लिवर शरीर से गंदगी और विषैले पदार्थों को बाहर निकालने में मदद करता है। जब लिवर में ही कोई समस्या हो जाएगी, तो शरीर में मौजूद सभी टॉक्सिन शरीर में ही रह जाएंगे।
लिवर में जरा सी भी कोई समस्या होने पर हाथों-पैरों में सूजन नजर आने लगता है। हाथ-पैर में सूजन होना यानी लिवर का ठीक तरह से काम ना करना होता है। हालांकि, सूजन की समस्या अन्य बीमारियों में भी होती है, तो ऐसे में डॉक्टर से संपर्क जरूर करें।
लिवर खराब होने के लक्षणों में आंखों, त्वचा और नाखूनों का पीला हो जाना भी शामिल है। इतना ही नहीं,कई बार पेशाब का रंग भी पीला हो जाता है। ऐसा तब होता है जब बाइल जूस अधिक बनने लगता है।
यदि आपको कुछ दिनों से बार-बार मितली या उल्टी आने जैसा महसूस हो रहा है, तो ये संकेत भी लिवर डिजीज होने की तरफ इशारा करते हैं। उल्टी के साथ खून के थक्के आएं, तो नजरअंदाज बिल्कुल भी ना करें।
पेट के निचले हिस्से में सूजन होना भी लिवर की समस्या होने के संकेत हैं। यह सूजन लिवर के लगातार काम बढ़ जाने की वजह से होता है। बिना देर किए डॉक्टर के पास जाएं।
लिवर में कोई भी खराबी होने से कई बार नींद नहीं आती है। आपको दिन भर थकान महसूस होने के साथ ही सुस्ती भी छाई रहती है।
कुछ दिनों से आपको बुखार आ-जा रहा है, मुंह का स्वाद बिगड़ गया है और मुंह से बदबू भी आने लगी है, तो लिवर में कोई ना कोई समस्या हो रहा है।
आपके सामने आपका फेवरेट फूड रखा है, लेकिन आपको उसकी तरफ देखने का भी मन नहीं कर रहा है, तो फिर आपके लिवर में कोई गड़बड़ी है। लिवर खराब होने पर भी रोगी को भूख नहीं लगती। पेट में गैस और एसिडिटी की समस्या बनने लगती है। सीने में जलन और भारीपन की भी शिकायत धीरे-धीरे बढ़ जाती है।
Diet for healthy liver : लिवर को हेल्दी रखने के लिए खाएं ये फूड्स