
Also Read
Knowing the signs of liver disease can help control the problem sooner. © Shutterstock.
लीवर शरीर का एक महत्वपूर्ण अंग है। एक रिपोर्ट की मानें, तो हर साल भारत में लगभग 10 लाख लोग लिवर की बीमारी सिरोसिस से ग्रस्त होते हैं। लीवर कई कई काम होते हैं। यह शरीर को सुचारू रूप से संचालित करने में मदद करता है। शरीर में मौजूद खून को साफ करना, विषैले पर्दाथों को बाहर निकालना, पाचन क्रिया के लिए जरूरी एंजाइम्स का निर्माण करना, जरूरी विटामिन्स और मिनरल्स के अवशोषण को काम करना आदि कई महत्वपूर्ण काम होते हैं। एक बार लीवर की समस्या हो गई, तो इसका इलाज करवाना बेहद जरूरी है। लीवर की सेहत अनहेल्दी खानापान, शराब का अधिक सेवन आदि से खराब हो जाता है। ऐसे में जरूरी है हेल्दी लाइफस्टाइल फॉलो करना। अपने खानपान में सावधानी बरत कर लिवर को स्वस्थ (diet for healthy liver) रख सकते हैं।
1 प्रतिदिन आठ से दस गिलास पानी जरूर पिएं। यह लीवर को डिटॉक्सिफाई करने के लिए बहुत आवश्यक है। चाहें तो पानी में नींबू का रस भी मिलाकर पी सकते हैं। इससे लीवर की सेहत बूस्ट होती है।
2 सेब, खट्टे फल जैसे अंगूर, नीबू, संतरा, गाजर, अखरोट आदि का सेवन (diet for healthy liver) करना भी लीवर के लिए फायदेमंद है। सेब में पेक्टिन प्रचुर मात्रा में होता है, जो शरीर के डाइजेस्टिव ट्रैक से टॉक्सिन को क्लिंज करने और बाहर निकालने में मदद करता है। यह लीवर को डिटॉक्सिफाई करने का बढ़िया स्रोत है, साथ ही कई बीमारियों से भी लीवर को बचाता है। खट्टे फलों में भी एंटीऑक्सिडेंट्स होने के साथ ही विटामिन सी प्रचुर मात्रा में होता है, जो लीवर की नेचुरल क्लिंजिंग क्षमता को बढ़ाता है।
जानें, नॉन-एल्कोहलिक फैटी लिवर डिजीज के कारण, लक्षण और बचाव
3 अपने डायट में हरी पत्तेदार सब्जियों को प्रतिदिन शामिल करें। जितना अधिक आप इनका सेवन करेंगे, उतना ही ज्यादा आपका लीवर स्वस्थ रहेगा। दरअसल, इस तरह की सब्जियो में क्लिंजिंग कम्पाउंड्स अधिक होते हैं, जो प्राकृतिक रूप से लीवर की साफ-सफाई करते हैं।
4 हल्दी का उपयोग वर्षों से कई तरह के रोगों के उपचार में किया जा रहा है। इसे लीवर के लिए भी बहुत अच्छा माना गया है, ऐसा इसलिए, क्योंकि यह लीवर कोशिकाओं के दोबारा बनने में मदद करती है।
5 रोज सुबह खाली पेट लहसुन की एक-दो कली खाएं। लहसुन शरीर को डिटॉक्सिफाई करता है, साथ ही यह एंटीऑक्सीडेंट एलिसिन (Allicin) से भी भरपूर होता है। यह लीवर को ऑक्सिडेटिव डैमेज से बचाता है। इसमें मौजूद सल्फर कंपाउंड्स लीवर एंजाइम्स को एक्टिवेट करते हैं, ताकि शरीर से नुकसानदायक पदार्थ बाहर निकल सकें।
6 एवोकाडो का सेवन करना लीवर के लिए अच्छा है। यह लीवर में मौजूद नुकसानदायक टॉक्सिन्स को साफ करता है। अनाज में मौजूद फाइबर्स भी लीवर को स्वस्थ रखने का सबसे बेहतर स्रोत है।