... Read More
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.
लिवर के लिए नुकसान पहुंचाती हैं ये 5 चीजें। © Shutterstock
लिवर के बारे में ज्यादातर लोग सतर्क नहींं रहते हैं। यह शरीर का सबसे खास अंग होता है या यूं कहें कि हेल्दी शरीर के लिए हेल्दी लिवर होना बहुत जरूरी होता है। यह शरीर का सबसे खास और दूसरा सबसे बड़ा अंग होता है। यह पाचनतंत्र को बेहतर रखने तथा शरीर को किसी भी संक्रमण से बचाने का काम करता है। शरीर से विषैले पदार्थों को बाहर करना, ब्लडशुगर को नियंत्रित रखना, कोलेस्ट्रॉल का समायोजन, प्रोटीन का उत्पादन जैसे महत्वपूर्ण कार्य लीवर के माध्यम से ही होता है।
लिवर की आम समस्या जो सबसे प्रमुख है वह होती है लीवर के साइज का बढ़ जाना या फैटी लीवर हो जाना। फैटी लिवर की समस्या में लिवर में अतिरिक्त फैट जमा हो जाता है जिससे लिवर सही तरीके से काम नहीं कर पाता है। खान-पान की चीजों का लिवर की हेल्थ में असर पड़ता है। आइए जानते हैं लिवर को नुकसान करने वाले 5 पदार्थों के बारे में। ये भी पढ़ेंः “लिवर सिरोसिस” क्यों है कैंसर से भी ज्यादा खतरनाक।
एल्कोहल
लिवर को सबसे ज्यादा नुकसान एल्कोहल के सेवन से होता है। कभी-कभी यह कम मात्रा में सेवन करने से भी प्रभावित हो जाता है। ज्यादा मात्रा में एल्कोहल का सेवन करने वालों का लिवर हमेशा खतरे में रहता है। एल्कोहल लिवर के लिए एक तरह जहर का काम करता है।
विटामिन सप्लीमेंट
विटामिन सप्लीमेंट का सेवन लिवर के लिए ठीक नहीं होता है। क्योंकि इसकी वजह से लिवर को एक साथ विटामिन की मात्रा मिलती है जो लिवर के लिए कठिन काम होता है। विटामिन सप्लीमेंट्स में विटामिन ए का सप्लीमेंट ज्यादा नुकसानदायक होता है।
ये भी पढ़ेंः हेल्दी लिवर के लिए 4 बेहतरीन फूड।
चीनी
ज्यादा मात्रा में चीनी का सेवन लिवर के लिए नुकसानदेह होता है। चीनी का असर भी एल्कोहल की तरह होता है। अगर आप भी ज्यादा मात्रा में चीनी का सेवन करते हैं तो बंद कर दें। चीनी का सेवन संयमित करना चाहिए। ज्यादा चीनी का सेवन पाचनतंत्र तो खराब करता ही है डायबिटीज का कारण भी बनता है।
मसालेदार खाना
मसालेदार खाना लिवर के लिए बहुत नुकसानदेह होता है। खाने में ज्यादा तीखापन लिवर के लिए बिल्कुल ठीक नहीं होता है। अगर आपके खान-पान में मिर्च-मसाले का उपयोग ज्यादा होता है तो उसे तुरंत कम कर दें। लिवर खराब होने से बचाना है तो मसालेदार खाने का कम से कम सेवन करें।
ये भी पढ़ेंः डायबिटीज व लिवर की बीमारी रहेगी दूर, रोजाना करें यह योगासन।
सॉक्ट ड्रिंक या कोल्ड्रिंक
कोई भी सॉफ्ट ड्रिंक हो या कोल्डड्रिंक हो वह सेहत के लिए फायदेमंद नहीं होता है। हाल ही में आए एक शोध के अनुसार बच्चों की सेहत के लिए एनर्जी ड्रिंक भी नुकसानदायक हैं। एक शोध में तो यह भी पाया गया है कि जो लोगो ज्यादा कोल्ड ड्रिंक का सेवन करते हैं उनमें लिवर सिरोसिस होने का खतरा ज्यादा होता है।