फैटी लिवर की वजह से हो सकता है कैंसर, जानें बचने के उपाय

फैटी लीवर (fatty liver) की समस्या हाल के वर्षों में काफी तेजी से बढ़ रही है. ज्यादातर फैटी लिवर की समस्या शराब पीने (alcoholic fatty liver) वालों को होती है, लेकिन कुछ सालों से यह समस्या सभी को होने लगती है. शराब न पीने वाले लोगों को फैटी लिवर (fatty liver disease) की समस्या होती है, तो वह लिवर सिरोसिस (LIVER CIRRHOSIS) में बदल सकती है. लिवर सिरोसिस लिवर कैंसर का सबसे बड़ा खतरा है.

WrittenBy

Written By: akhilesh dwivedi | Updated : November 22, 2019 2:06 PM IST

फैटी लिवर की समस्या हाल के दिनों में काफी तेजी से बढ़ रही है. कुछ शोध बताते हैं कि फैटी लिवर का अगर सही से इलाज न किया जाए तो लिवर कैंसर हो सकता है. भारतीय लोगों की बात करें तो हर पांचवां इंसान फैटी लिवर का शिकार है. फैटी लिवर के बारे में लोगों में जागरूकता की कमी है. डेली डाइट में ऐसे फूड को शामिल करना जो फैटी लिवर के लिए जिम्मेदार हैं. यह भारत के लोगों के डाइट प्लान में देखा जाता है. फैटी लिवर की परेशानी लिवर सिरोसिस होने का खतरा कई गुना बढ़ जाता है. लिवर सिरोसिस की परेशानी आगे चलकर लिवर कैंसर में बदल सकती है.

लिवर कैंसर का खतरा उन लोगों को ज्यादा होता है, जो मोटापा के शिकार होते हैं. मोटापा के शिकार लोग अगर शराब का सेवन करते हैं, तो उनको लिवर कैंसर का खतरा सबसे ज्यादा होता है.

फैटी लिवर सिरोसिस और कैंसर का सबंध 

जो लोग शराब का सेवन नहीं करते हैं, उनको भी फैटी लिवर की परेशानी हो सकती है. फैटी लिवर की परेशानी में अगर शराब का सेवन बढ़ता है तो वह जल्द ही लिवर सिरोसिस में बदल जाता है. सही समय पर इलाज न होने की वजह से यह जल्द ही कैंसर की ओर बढ़ने लगता है.

फैटी लिवर और लिवर सिरोसिस की बीमारी में हार्ट अटैक का खतरा भी बढ़ जाता है. जो लोग शराब का सेवन नहीं करते हैं उनमें फैटी लिवर की परेशानी ज्यादातर खराब खान-पान और एक्सरसाइज न करने की वजह से होता है.

लिवर सिरोसिस के खतरे 

अगर समय रहते इसके लक्षणों को पहचान लिया जाए तो बचाव किया जा सकता है. लिवर सिरोसिस को अगर शुरुआत में ही समझ लिया जाए तो इलाज संभव है. लेकिन लिवर सिरोसिस हो जाने के बाद इसका इलाज लगभग असंभव है.

लिवर सिरोसिस होने पर मांसपेशियों का नुकसान होने लगता है. शरीर के अंदर ब्लड निकल सकता है, पीलिया रोग हो सकता है, कई बार लिवर सिरोसिस की वजह से लिवर काम करना बंद कर देता है.

लिवर सिरोसिस के लक्षण बहुत सामान्य होते हैं. वजन कम होने लगना, भूख न लगना, कमजोरी, उल्टी और जी मचलाने की समस्या, पेट और लिवर के आस-पास दर्द बने रहना.

फैटी लिवर और सिरोसिस से कैसे बचें 

ज्यादातर मामलों में फैटी लिवर और लिवर सिरोसिस का पता बहुत बाद में चलता है. फैटी लिवर की वजह से हेपेटाइटिस का भी खतरा रहता है. अगर लाइफस्टाइल और खान-पान पर ध्यान दिया जाये तो फैटी लिवर और लिवर सिरोसिस से बचा जा सकता है.

फैटी लिवर के लिए हमारा खान-पान जिम्मेदार होता है. इसके बाद दूसरा नंबर हमारी जीवनशैली का आता है. फैटी लिवर से बचने के लिए हेल्दी डाइट और रोजाना एक्सरसाइज करना होता है.

फैटी लिवर के खतरे युवाओं में साइलेंट किलर की तरह हैं.

फैटी लिवर की बीमारी से हैं परेशान ? दवाओं के साथ-साथ आजमाएं ये 5 आयुर्वेदिक उपाय.

Non-alcoholic fatty liver disease: बचना है तो डाइट में करें ये बदलाव.

नॉन-एल्कोहलिक फैटी लिवर डिजीज के कारण, लक्षण और बचाव.

हेपेटाइटिस से भी ज्यादा खतरनाक हो सकती है फैटी लिवर की बीमारी.

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source