मोबाइल फोन की लग गई है लत? जानिए smartphone addiction से बचाव के आसान उपाय
मोबाइल फोन की लग गई है लत? जानिए smartphone addiction से बचाव के आसान उपाय
यदि आपको मोबाइल फोन चलाने की लत गई है तो यह आपकी सेहत के लिए काफी नुकसानदायक हो सकता है। आज हम आपको कुछ ऐसे टिप्स देने जा रहे हैं जो आपको मोबाइल फोन की लत से बचा सकते हैं।
Written By: intern23.seo | Published : February 27, 2024 2:37 PM IST
आज मोबाइल फोन की लत से बहुत से लोग परेशान हैं। छोटे बच्चों से लेकर बड़े बुजुर्गों तक सभी को मोबाइल चलाने की ऐसी आदत लगी है कि वह इसमें अपना घंटों का समय बिता देते हैं। यह कहना भी गलत नहीं होगा कि जो मोबाइल हमारे यूज के लिए बनाया गया था आज वही मोबाइल फोन हमारा यूज कर रहा है। यदि आप काम के लिए स्क्रीन के सामने हैं तो यह समझ में भी आता है लेकिन आज बच्चे अपना घंटों का समय गेम खेलने के लिए मोबाइल पर बिता रहे हैं। कुछ लोग अपनी इस आदत से खुद ही तंग हो जाते हैं लेकिन लत के कारण वह इसे छोड़ नहीं पाते हैं। यदि आप अपनी फोन चलाने की लत से परेशान हैं और इससे जल्द छुटकारा पाना चाहते हैं तो आज हम आपको कुछ बेहतरीन टिप्स देने जा रहे हैं।
फोन की लत छुड़ाने के आसान उपाय (Easy ways to break your Phone Addiction)
यदि आप अपने फोन की नोटिफिकेशन को हमेशा ऑन करके रखते हैं तो इसे कुछ देर के लिए बंद करके रखें। इससे आपका ध्यान बार-बार फोन की तरफ नहीं जाएगा और आप इसका कम इस्तेमाल कर पाएंगे।
फोन की लत को कम करने का एक आसान उपाय है उसकी जगह को चेंज करना, यदि आप फोन अपनी राइट पॉकेट में रखते हैं तो आज से इसे लेफ्ट पॉकेट में रखना शुरू कर दीजिए। ऐसा करना आपके लिए काफी फायदेमंद हो सकता है, क्योंकि ऐसा करने से बार-बार आपका हाथ फोन की ओर नहीं जाएगा।
यदि कोई काम नहीं कर रहे हैं तो अपने फोन का इंटरनेट डाटा ऑफ करके रखें। जी हां इंटरनेट खुला रहने पर आपको हर बार आने वाली नोटिफिकेशन पर आपका ध्यान जाता है। जो आपको पूरे दिन में काफी देर के लिए व्यस्त कर सकता है।
इसके साथ ही आप खुद के लिए एक टाइम लिमिट सेट करें। आप तय करें कि आपको दिन में 3-4 घंटे से ज्यादा फोन नहीं चलाना है। यह आत्म अनुशासन आपकी फोन की लत को छुड़ाने में काफी मदद कर सकता है।
सोने से पहले हम सभी काफी देर फोन चलाते हैं। कुछ तो ऐसे भी हैं कि जब तक फोन लेटे हुए उनके मुंह पर न गिर जाए उनको नींद नहीं आती है। यदि आप इस लत से बचना चाहते हैं तो आपको रात में सोने से कम से कम 2 घंटे पहले फोन को अलग रख देना चाहिए।
फोन की लत हो या कोई और लत इन सभी से निजात पाने का आसान तरीका है कि आप खुद को परिवार और मित्रों में व्यस्त रखें। जी हां फोन की लत से छुटकारा पाने के लिए जरूरी है कि आप अपने दोस्तों और परिवार को समय दें। फोन का बेवजह इस्तेमाल करने से बेहतर है कि आप अपने लोगों से बात करें।
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.