Don’t Miss Out on the Latest Updates.
Subscribe to Our Newsletter Today!
- लेटेस्ट
- डिज़ीज़
- डाइट
- फिटनेस
- ब्यूटी
- घरेलू नुस्खे
- वीडियो
- पुरुष स्वास्थ्य
- मेंटल हेल्थ
- सेक्सुअल हेल्थ
- फोटो स्टोरी
- आयुष
- पेरेंटिंग
- न्यूज
महिलाएं अपने पीरियड्स के दौरान अक्सर अलग-अलग मानसिक अवस्था यानी मूड स्विंग्स से जूझती हैं। कुछ महिलाओं को इस समय कुछ न कुछ मीठा खाने की इच्छा होती है। हालांकि इस मीठा खाने की क्रेविंग के पीछे कुछ हार्मोनल परिवर्तन तो कुछ मनोवैज्ञानिक कारण भी हो सकते हैं। हालांकि इसके लिए सबसे ज्यादा हार्मोन का परिवर्तन जिम्मेदार होता है। जिसका कारण है कि इस दौरान शरीर में कम होने वाले कार्बोहाइड्रेट्स और फैट हमें मीठे की तलब पैदा करते हैं। इस दौरान हमारे हमारे शरीर का एक हार्मोन सेरोटोनिन का लेवल आपकी इस तरह की तलब का मुख्य कारण बनता है। चॉकलेट या मिठाई खाने से आपकी इस तलब की शांति हो सकती है, जिससे आपको अच्छा फील होता है। आइए जानते हैं कि इस क्रेविंग से बचने के क्या हैं उपाय..
पीरियड्स के दौरान अपने दिमाग को शांत और स्थिर रखने के लिए जरूरी है कि आपके घर का माहौल खुशनुमा होना चाहिए। इसके लिए आप घर में कॉमेडी मूवी भी देख सकती हैं। यदि आपका मन खुश होगा तो आपको कोई दूसरी तलब ज्यादा परेशान नहीं कर पाएगी।
शुगर लेवल को दुरुस्त बनाए रखने कि लिए जरूरी है कि आप आप अपनी भूख को शांत रखें। इसके लिए आप अपनी डाइट में प्रोटीन की मात्रा को बढ़ा दें, इससे आप अपनी मीठे की क्रेविंग को कंट्रोल कर सकती है और लगातार ऊर्जावान रह सकती हैं।
पीरियड्स के दौरान आप अपनी डाइट का चयन बहुत सोच समझकर करें। इसके लिए आप जंक फूड का सेवन करने से बचें इसकी जगह आप अनाज, फलियां और दाल जैसे पौष्टिक विकल्प चुन सकते हैं। इसके अलावा आप दही और पनीर का सेवन भी इस दौरान भरपूर मात्रा में कर सकते हैं। इससे आप अपनी शुगर क्रेविंग को कंट्रोल कर पाएंगी और लगातार एनर्जी से भरी हुई रहेंगी।
इस दौरान आपकी डाइट में कैल्शियम जरूर होना चाहिए। दरअसल कैल्शियम हमारे शरीर में सेरोटोनिन हार्मोनके लेवल को नियंत्रित करता है। यह हार्मोन हमारे मूड स्विंग्स का लिए जिम्मेदार है। कैल्शियम की मात्रा को पूरी करने के लिए आप 1 गिलास दूध का सेवन रोजाना करें।
पीरियड्स के समय में मूड स्विंग्स के कारण हम अपनी इच्छाओं पर काबू नहीं रख पाते हैं। इसी में शामिल है मीठे की तलब लगना। इस दौरान हमारे शरीर में कार्बोहाइड्रेट और फैट दोनों ही कम होने लगते हैं जो हमारे शरीर में मीठे की जरूरत को बढ़ा देते हैं। लेकिन मीठा ज्यादा खाने से आपका वजन बढ़ता है साथ ही यह आपके कोलेस्ट्रॉल लेवल को भी बढ़ा सकता है। इसलिए मीठे की क्रेविंग को शांत करने के लिए ऊपर बताए गए उपायों को जरूर फॉलो करें।