Advertisement

खाना खाते समय मोबाइल चलाना है बीमारियों की जड़, जानिए किन रोगों का बढ़ जाता है खतरा

Using Mobile Phone While Eating अगर आप भी उन लोगों में शामिल हैं जो खाना खाते हुए मोबाइल चलाने के शौकीन होते हैं। यदि हां, तो आपकी ये आदत आपको कई तरह के रोगों का शिकार बना सकती है। आइए जानते हैं कि कैसे खाने के साथ मोबाइल चलाने की आदत आपको बीमार कर सकती है।

Written By intern23.seo
Published : February 8, 2024 1:51 PM IST

यदि आप खाना खाते हुए हमेशा मोबाइल में लगे रहते हैं, और ऐसा करके आप खुद को बहुत मॉडर्न समझते हैं। तो सावधान हो जाइए आपकी ये आदत आपके स्वास्थ्य को काफी नुकसान पहुंचा सकती है। अपने से बड़े लोगों को ऐसा करते देख छोटे बच्चे भी आज ऐसा करने लगे हैं। यही कारण है कि आज घर में बच्चे बिना मोबाइल या टीवी. देखे खाना तक नहीं खाते हैं। हाल ही में हुए एक हेल्थ शोध के मुताबिक “खाने के दौरान मोबाइल और टीवी. पर लगे रहने वाले 10 साल तक के बच्चों में मोटापे की संभावना कई गुना बढ़ जाती है”। जबकि शांत और आराम से बैठकर खाना खाने से मोटापे का खतरा काफी कम हो जाता है। आजकल बच्चे खाते समय मोबाइल की जिद बहुत ज्यादा करते हैं। और उनके माता-पिता उनकी इस बात को यह कहकर मान लेते हैं कि चले कम से कम बच्चा खाना तो खा लेगा। यदि आप भी ऐसा सोचते हैं तो आज ही अपनी सोच को बदलने की जरूरत है। क्या आप जानते हैं उनकी ये ज़िद उन्हें कई तरह की बीमारियों का शिकार बना सकती है। आज हम अपने इस लेख में बताने जा रहे हैं कि कैसे खाते समय मोबाइल का इस्तेमाल आपको बीमार कर सकता है।

खाना खाते समय मोबाइल चलाने से होने वाले रोग

डायबिटीज

मोबाइल चलाते हुए खाना खाने से डायबिटीज का खतरा भी बढ़ जाता है। क्योंकि खाते हुए मोबाइल यूज करने से हमारा मेटाबॉलिज्म घटता है जिससे खाना ठीक से नहीं पच पाता।इससे हमारा वजन तेजी से बढ़ता है, जिसके फलस्वरूप डायबिटीज का खतरा बढ़ जाता है।

Advertisement

पाचन संबंधी समस्या

खाना खाते समय मोबाइल चलाने से पाचन संबंधी समस्याएं भी पैदा हो जाती हैं। भोजन के समय मोबाइल में लगे रहने से हम खाना जल्दी-जल्दी खाते हैं, जिसे हम पर्याप्त मात्रा में चबा नहीं पाते हैं। जिसके कारण पेट में दर्द, अपच, कब्ज जैसी बीमारियों का खतरा बढ़ जाता है।

मोटापा

जब हम खाना खाते समय मोबाइल का यूज करते हैं तो हमारा सारा ध्यान उसी में लगा रहता है। जिसके कारण हम अपनी भूख से ज्यादा ही खा लेते हैं। वहीं हाल ही में हुए एक शोध में ये सामने आया है कि जब खाने के समय मोबाइल या टीवी पर कोई विज्ञापन आता है तो हमारी खाने की इच्छा और तीव्र हो जाती है। जिससे हम जरूरत से ज्यादा खाना खा लेते है। इसी ओवरइटिंग के कारण हमारा वजन बढ़ता है।

Advertisement

अनिद्रा

यदि आप रात के समय मोबाइल साथ में रखते हैं तो इससे आपको नींद से जुड़ी समस्या का भी सामना करना पड़ सकता है। क्योंकि मोबाइल देखते हुए व्यक्ति लिमिट से ज्यादा खा लेता है जिसे पचाने के लिए पर्याप्त समय रात में नहीं मिल पाता। इसलिए रात भर अच्छी नींद ना आना या बार-बार नींद में खलल पड़ने की समस्या पैदा हो जाती है।

About the Author

... Read More