Add The Health Site as a
Preferred Source
Add The Health Site as a Preferred Source

World Cancer Day: ल्यूकेमिया कैंसर एक ऐसा ब्लड कैंसर जो बच्चों और युवाओं का करता है शिकार

ल्यूकेमिया कैंसर एक तरह का ब्लड कैंसर है. सबसे ज्यादा युवा और बच्चे ल्यूकेमिया ब्लड कैंसर के शिकार होते हैं. ल्यूकेमिया कैंसर के लक्षण की पहचान ब्लड कैंसर से बचा सकती है. विश्व कैंसर दिवस (World Cancer Day) पर जानें ल्यूकेमिया ब्लड कैंसर के लक्षण और बचाव के उपाय.

World Cancer Day: ल्यूकेमिया कैंसर एक ऐसा ब्लड कैंसर जो बच्चों और युवाओं का करता है शिकार

Written by akhilesh dwivedi |Updated : February 4, 2020 9:54 AM IST

युवाओं और बच्चों में सबसे ज्यादा ब्लड कैंसर का खतरा होता है. ल्यूकेमिया एक ऐसा ब्लड कैंसर (Leukemia cancer) है जो बच्चों को सबसे ज्यादा शिकार बनाता है. हाल के कुछ वर्षों में ल्यूकेमिया कैंसर के खतरे बढ़ गये हैं. विश्व कैंसर दिवस (World Cancer Day) के अवसर पर आपको ल्यूकेमिया या ब्लड कैंसर के बारे में कुछ विशेष जानकारी रखनी चाहिए. वैज्ञानिकों ने इस बर कई तरह के शोध भी किये हैं. एक शोध के अनुसार ल्यूकेमिया या ब्लड कैंसर के लक्षण को 5 साल पहले ही जाना जा सकता है. कैंसर के शुरुआती लक्षण की पूरी जानकारी यहां जानें.

ल्यूकेमिया कैंसर एक ब्लड कैंसर है जो किसी को भी हो सकता है. ज्यादातर यह देखा जाता है कि यह बच्चों में होता है. हाल ही में वैज्ञानिकों ने डीएनए कोड के कुछ बदलावों को ट्रैक करके ब्लड टेस्ट के माध्यम से पांच साल पहले ही ल्यूकोमिया के खतरे की पहचान कर सकने की खोज की है. इस रिसर्च के माध्यम से हेल्दी लोगों में भी इस बीमारी के लक्षण हैं इसका पता लगाया जा सकता है.

ल्यूकेमिया कैंसर एक तरह से लाइलज बीमारी है. इसके इलाज में ज्यादातर जीवन को बचाए रखने के उपाय किये जाते हैं. कैंसर का इलाज जो भी अभी तक उपलब्ध है वो जीवन बचाने में बहुत ज्यादा कारगर नहीं हैं. लेकिन कैंसर की बीमारी से दूर रहने के उपाय जरूर है.

Also Read

More News

आइए जानते हैं ल्यूकेमिया कैंसर के लक्षण क्या होते हैं. ल्यूकेमिया कैंसर के सामान्य संकेत क्या हैं. ल्यूकेमिया कैंसर क्यों होता है. ल्यूकेमिया कैंसर का इलाज क्या है.

ल्यूकेमिया कैंसर क्या है ?

शरीर में ल्यूकेमिया कैंसर उस अवस्था को कहते हैं जब रेड ब्लड सेल की संख्या से सफेद ब्लड सेल की संख्या अधिक हो जाती है. जिसकी वजह से रेड ब्लड सेल और प्लेटलेट्स की संख्या घटने लगती है. हेल्दी शरीर के लिए रेड ब्लड सेल की मात्रा और उसका सही तरीके से काम करना जरूरी होता है. World Cancer Day 2020 : बच्चों में जब दिखें ये लक्षण, तो हो सकता है कैंसर.

ब्लड कैंसर या ल्यूकेमिया कैंसर के लक्षण

World Cancer Day Leukemia cancer is a blood cancer that affects children and young people What is symptoms in Hindi

होने से पहले ल्यूकेमिया कैंसर के कुछ लक्षण भी होते हैं जिसका ध्यान रखना चाहिए. आइए जानते हैं ल्यूकेमिया के सामान्य लक्षण जो होने से पहले ही शरीर में दिखने लगते हैं. हम यहां ल्यूकेमिया कैंसर के कुछ खास लक्षणों के बारे में बता रहे हैं जिससे आप इस खतरनाक बीमारी से बच सकते हैं. World Cancer Day 2020 : बच्चे भी हो रहे कैंसर के शिकार, बच्चों में होने वाले कॉमन कैंसर, लक्षण, कारण और उपचार.

त्वचा का रंग

अगर स्किन का रंग बदलता है तो इसको गंभीरता से लेना चाहिए. अगर स्किन का रंगत पीलापन लिए हो तो इसकी जांच जल्द करानी चाहिए. वैसे तो स्किन का पीला पड़ना कई अन्य कारणों से भी होता है लेकिन ल्यूकेमिया कैंसर में रेड ब्लड सेल कम होते जाते हैं इसलिए इसकी संभावना को दरकिनार नहीं करना चाहिए.

महिलाओं में अत्यधिक पीरियड्स

ल्यूकेमिया का कैंसर अगर किसी महिला को होने वाला है तो सबसे सामान्य लक्षण होता है कि उनमें पीरियड़स के दौराना अत्यधिक रक्तस्राव होता है. इसकी मुख्य वजह यह माना जाता है कि शरीर में रेड ब्लड सेल की संख्या कम हो जाती हैं जिसकी वजह से अत्यधिक पीरियड्स होता है.

इंफेक्शन और बुखार

जब शरीर में सफेद ब्लड सेल अधिक होता जाता है तो शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता भी कम होती है. इसकी वजह से कई तरह के इंफेक्शन जल्द लग जाते हैं और इंसान बीमार पड़ने लगता है. बार-बार बुखार आना भी इसका एक लक्षण हो सकता है.

चोट का जल्दी ठीक न होना

जब किसी को ल्यूकेमिया होने वाला होता है या होता है तो सामन्यतया उसे लगने वाली चोट जल्दी ठीक नहीं होती है. ऐसा इसलिए होता है क्यों कि शरीर में रेड ब्लड सेल की संख्या लगातार कम होती जाती है.

Add The HealthSite as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source

World Cancer Day 2020 : कैंसर से बचना है, तो आज से ही अपनाएं ये 10 उपाय.

About the Author

... Read More