Advertisement

व्हाइट डिस्चार्ज की समस्या से हैं परेशान ? आज से ही आजमाएं ये उपाय

यह बीमारी ज्यादातर इंफेक्शन, कमजोरी, घाव या अल्सर के कारण भी हो सकती है।

Written By akhilesh dwivedi
Published : October 6, 2018 12:06 AM IST

ल्यूकोरिया में किन खाद्य पदार्थों से परहेज करना चाहिए। © Shutterstock

व्हाइट डिस्चार्ज की समस्या से महिलाओं को दो-चार होना ही पड़ता है। मेडिकल की भाषा में इसे ल्यूकोरिया के नाम से जाना जाता है। सफेद पानी का पीरियड से पहले आना वैसे तो स्वाभाविक है लेकिन यह अधिक मात्रा में आता है तो बीमारी है। यह बीमारी ज्यादातर इंफेक्शन, कमजोरी, घाव या अल्सर के कारण भी हो सकती है। इस बीमारी के ठीक होने में खान-पान का भी बहुत असर होता है। आइए जानते हैं ल्यूकोरिया में किन खाद्य पदार्थों से परहेज करना चाहिए।

ये भी पढ़ेंः इन 10 अनुवांशिक/जेनेटिक बीमारियां से रहें सावधान।

Advertisement

  • ल्यूकोरिया में महिलाओं को मांस, मछली, मटन, का सेवन कतई नहीं करना चाहिए। इनमें मौजूद एनिमल प्रोटीन शरीर में इंफ्लामेशन को बढ़ाता है, जोकि व्हाइट डिस्चार्ज की गंभीर समस्या को बढ़ावा देता है।
  • व्हाइट डिस्चार्ज में आपको खमीर वाले फूड्स जैसे- इडली, डोसा आदि का सेवन भी नहीं करना चाहिए। इनका सेवन आपकी प्रॉब्लम को बहुत बढ़ा देता है।
  • Advertisement

  • अगर आपको यह प्रॉब्लम है तो भारी, तली हुई, मसालेदार और खट्टी चीजों से पूर्ण्तः दूर बना लें। क्योंकि यह भी ओवरी में इंफ्लामेशन करते हैं।
  • अपनी डाइट में ब्रेड या मशरूम को भी शामिल न करें। इससे भी ल्यूकोरिया की प्रॉब्लम अत्यधिक बढ़ जाती है।
  • कड़क चाय, कॉफी, एल्कोहल और कोल्ड ड्रिंक को अधिक पीना इस प्रॉब्लम को बहुत अधिक बढ़ा सकता है।
  • अपने आहार में मैदा, बेसन, चना, अरहर की दाल, अंडा, अचार, खटाई और लाल मिर्च को भी न सेवन करें। ल्यूकोरिया में इन चीजों का सेवन भी कतई नहीं करना चाहिए।

About the Author

... Read More