घुटनों के दर्द से झटपट राहत पाने के लिए करें तुलासन

कई बार शरीर का वजन बढ़ने से घुटनों और ऐड़ियों में दर्द आरम्भ हो जाता है। घुटने व ऐड़ियों के दर्द को ठीक करने में तुलासन करना लाभदायक होता है। जानें, तुलासन करने की विधि और फायदे...

WrittenBy

Written By: Anshumala | Published : July 6, 2019 4:08 PM IST

घुटनों में दर्द आयु बढ़ने के साथ-साथ अक्सर आम हो जाती है। कई बार शरीर के अचानक वजन बढ़ने से घुटनों और ऐड़ियों में दर्द आरम्भ हो जाता है। घुटने व ऐड़ियों के दर्द को ठीक करने में तुलासन करना लाभदायक होता है। जानें, तुलासन करने की विधि और फायदे...

मांसपेशियां होंगी मजबूत और अवसाद से मिलेगा छुटकारा, जब करेंगे सुमेरु आसन

तुलासन करने से लाभ 

1 घुटने दर्द से छुटकारा मिलता है। पुराना से पुराना घुटना ऐड़ियां दर्द ठीक हो जाता है।

2 बाहें, कलाइयों और मांसपेशियों को मजबूत बनाए।

3 मन को शांत और एकाग्र करने के लिए तुलासन अच्छा है।

Yoga Day 2019: वजन करना है कम, तो नियमित करें ये आसन

करने की विधि

1 इसे करने के लिए किसी शान्त जगह को चुनें।

2 चटाई बिछाकर पालथी मार कर बैठ जाएं।

3 फिर दोनों हाथों को कूल्हों पर रख कर कलाइयां आगे की तरफ फैला दें।

4 फिर धीरे-धीरे लम्बी सांस लें। फिर सांस को बाहर निकालते समय कंधों को उठाएं।

5 सांसें निकालते वक्त दानों हाथों की सहायता लें और ऊपर की तरफ उठने का प्रयास करें।

6 इस प्रक्रिया को 6-7 बार रुक कर करें। तेजी या जल्दी बाजी में ना करें। संतुलन बनाए रखें।

किसे नहीं करना चाहिए

किसी सर्जरी, गम्भीर बीमारी होने पर यह योग नहीं करना चाहिए।

घुटनों के चोट, जख्म इत्यादि में भी इसका अभ्यास ना करें।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source