
Also Read
Natural solutions to prevent kidney stones. © Shutterstock
किडनी के अंदर जब कुछ भी ठोस पदार्थ इकठ्ठा हो जता है तब उसे किडनी में पथरी कहा जाता है। कभी-कभी यह इतनी छोटी होती है की दवा के सेवन से पेशाब के रास्ते बाहर निकल जाती है लेकिन जब यह बड़ी हो जाती है तो कष्ट का कारण बनती है। किडनी में जब भी इस तरह की शिकायत होती है तो इसकी वजह से इंसान को पेट के निचले हिस्से में और कमर के आस-पास बहुत तेज दर्द होता रहता है।
कभी-कभी तो यह पेशाब के रास्ते को ब्लाक भी कर देती है जो बहुत ही खतरनाक होता है, इसमें मरीज की जान भी जा सकती है। आइए जानते हैं किडनी में पथरी होने क्या प्रमुख कारण होते हैं।
खान-पान में लापरवाही
आप जो खाते हैं उसके कारण भी किडनी में पथरी की समस्या हो सकती है। आमतौर पर कैल्शियम और ऑक्सेलेट के साथ में इकट्ठा होने से पथरी बनती है। ऑक्सेलेट एक केमिकल है जो कई खाद्य पदार्थ जैसे पालक, रूबर्ब, जई का आटा आदि में पाया जाता है। इसलिए ऑक्सेलेट, सोडियम, एनिमल प्रोटीन युक्त खाद्य पदार्थों का सीमित सेवन करें।
पानी कम पीना
अपशिष्ट पदार्थों को शरीर से पेशाब के जरिए बाहर निकलाने के लिए डाईलूट(पतला) करना होता है इसलिए जरुरी है कि आप सही मात्रा में पानी का सेवन करें। अगर आप पानी का सही मात्रा में सेवन नहीं करते हैं तो मिनरल्स किडनी में इकट्ठा होने लगते हैं और किडनी में पथरी बन जाती है। इसलिए हर रोज 8-10 गिलास पानी पिएं।
वजन अधिक होना
मोटापे से शिकार लोगों में किडनी स्टोन की समस्या आम होती है। अगर आपका बॉडी मास इंडेक्स 30 या उससे अधिक है तो इसका मतलब है कि आप मोटापे के शिकार है। इसलिए वजन को नियंत्रित रखें।
दवाओं का अधिक इस्तेमाल
कुछ तरह की मेडिकेशन जैसे एंटीबायोटिक्स, एचआईवी ड्रग्स, हाई ब्लड प्रेशर के लिए इस्तेमाल की जाने वाली कुछ निश्चित दवाईयां किडनी में पथरी बनने का कारण हो सकती हैं।