Add The Health Site as a
Preferred Source
Add The Health Site as a Preferred Source

करेंगे इन 5 चीजों का नियमित सेवन, तो कुछ ही दिनों में किडनी से निकल जाएगा स्टोन

गुर्दे की पथरी के इलाज के लिए प्याज में कई औषधीय गुण पाए जाते हैं। पके हुए प्याज का रस पीने से गुर्दे की पथरी में राहत मिलती है।

करेंगे इन 5 चीजों का नियमित सेवन, तो कुछ ही दिनों में किडनी से निकल जाएगा स्टोन
गुर्दे की पथरी के इलाज के लिए अक्सर लोग कोई ऐसा समाधान ढूंढते हैं, जिसका कोई साइड एफेक्ट भी न हो। ©Shutterstock.

Written by Anshumala |Published : January 12, 2019 2:34 PM IST

गुर्दे की पथरी से अक्सर लोग परेशान रहते हैं। यह समस्या अक्सर गलत खानपान की वजह से होती है। कई बार कम पानी पीने से भी गुर्दे की पथरी का निर्माण होता है। पेशाब में जलन, पेशाब करते समय पीड़ा का एहसास होना, चक्कर आना, भूख न लगना, पेशाब में बदबू, पेशाब में खून के अंश का पाया जाना आदि गुर्दे की पथरी होने के कुछ आम लक्षण हैं। गुर्दे की पथरी के इलाज के लिए अक्सर लोग कोई ऐसा समाधान ढूंढते हैं, जिसका कोई साइड एफेक्ट भी न हो। कुछ प्राकृतिक उपाय से आप गुर्दे की पथरी को दूर कर सकते हैं।

किडनी से स्टोन निकालने के काम आएगी पार्सले, यूं करें इस्तेमाल

करेला

Also Read

More News

करेला खाना पथरी में रामबाण साबित होता है। करेले में पथरी न बनने वाले तत्व मैग्नीशियम तथा फॉस्फोरस होते हैं।

चौलाई का साग

पथरी को गलाने के लिए आधा उबला हुआ चौलाई का साग दिन में थोड़ी-थोड़ी मात्रा में खाएं। इसके साथ बथुए का साग को पानी में उबाल लें। उस पानी को छान लें। अब इस पानी में काली मिर्च और जीरा पाउडर व हल्का सा सेंधा नमक मिलाकर दिन में चार बार पिएं। इससे गुर्दे की सभी समस्याओं और पथरी को दूर किया जा सकता है।

[caption id="attachment_639626" align="alignnone" width="655"]kidney stone removing home remedies.1 पथरी की समस्या होने पर खूब केला खाएं। ©Shutterstock.[/caption]

केला

पथरी की समस्या होने पर खूब केला खाएं। केला विटामिन बी-6 का प्रमुख स्रोत है, जो ऑक्जेलेट क्रिस्टल को बनने से रोकता है।

किडनी से स्‍टोन निकालने के लिए रोज पिएं अदरक और हल्‍दी की चाय

अंगूर खाएं

अंगूर प्राकृतिक मूत्रवर्धक के रूप में उत्कृष्ट रूप से कार्य करता है, क्योंकि इसमें पोटैशियम नमक और पानी भरपूर मात्रा में होते हैं। अंगूर में एलब्यूमिन और सोडियम क्लोराइड बहुत ही कम मात्रा में होता है। इस कारण अंगूर को पथरी के उपचार के लिए फायदेमंद माना जाता है।

अगर दिखते हैं ये 4 संकेत, तो हो सकता है किडनी में स्टोन

प्याज

Add The HealthSite as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source

गुर्दे की पथरी के इलाज के लिए प्याज में कई औषधीय गुण पाए जाते हैं। पके हुए प्याज का रस पीने से गुर्दे की पथरी में राहत मिलती है। आप दो मध्यम आकर के प्याज लेकर उन्हें अच्छी तरह से छील लें। अब एक बर्तन में एक गिलास पानी डालकर दोनों प्याज को मध्यम आंच पर पका लें। जब वे अच्छी तरह से पक जाए तो उन्हें ठंडा होने दें। अब इन्हें ग्राइंडर में डालकर अच्छे ग्राइंड कर लें। अब इस रस को छान लें और इसका तीन दिन तक सेवन करें। इसके सेवन से आपको बहुत जल्दी फायदा मिलेगा।

About the Author

... Read More