... Read More
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.
Kidney Stones: किडनी स्टोन से बचाने वाले जूस व ड्रिंक्स | TheHealthSite Hindi
जब शरीर में टॉक्सिन्स बढ़ते हैं तो किडनी पर जोर बढ़ता है. ऐसे में किडनी की पथरी (Kidney Stones) होने का खतरा बढ़ जाता है. शरीर से गंदगी निकालने के लिए किडनी फिल्टर की तरह काम करती है. किडनी स्टोन (Kidney Stones causes) की समस्या दर्द भरा अनुभव देती है. किडनी स्टोन हो जाने पर सर्जरी की भी जरूरत पड़ सकती है. आयुर्वेद में किडनी स्टोन की समस्या से बचने के लिए (Kidney Stones Prevention) कुछ फलों का सुझाव दिया जाता है. आइए जानते हैं उन फलों के जूस के बारे में जो आपको किडनी स्टोन से बचा सकते हैं.
सेहत के लिए क्रेनबेरी जूस के कई फायदे हैं. लेकिन किडनी की सफाई के लिए यह बहुत महत्वपूर्ण जूस होता है. क्रेनबेरी जूस पीने से यूरिनरी ट्रैक्ट इन्फेक्शन (UTI) की समस्या नहीं होती है. किडनी और ब्लैडर में बैक्टीरिया की वजह से होने वाले इंफेक्शन को रोकने में भी क्रेनबेरी जूस इंफेक्शन दूर करने में कारगर होता है.
बॉडी डिटॉक्स के लिए सबसे ज्यादा नींबू पानी का उपयोग किया जाता है. नींबू जूस में सिट्रस लेवल काफी होता है. नियमित तौर पर नींबू जूस का सेवन करने से किडनी स्टोन का खतरा कम होता है. अगर आपको लगता है कि आपको किडनी स्टोन का खतरा है तो आप डेली गुनगुने पानी के साथ नींबू जूस का सेवन कर सकते हैं.
सब्जियों के जूस में चुकंदर का जूस सबसे अधिक फायदेमंद होता है. चुकंदर के जूस में बीटेन और साइटोकेमिकल होता है. यह किडनी की सफाई करने में मदद करता है. अगर आप चुकंदर जूस का सेवन करते हैं तो किडनी स्टोन का खतरा कम होता है.
वजन कम करने के लिए गाजर के जूस का सेवन किया जाता है. विटामिन से भरपुर गाजर एंटी ऑक्सीडेंट्स वाला खाद्य पदार्थ होता है. किडनी की सफाई के लिए यूरिक एसिड को बाहर निकालने में भी गाजर मददगार होता है. गाजर का जूस पीने से किडनी स्टोन का खतरा भी कम होता है.
सेब का सिरका किडनी की सफाई के लिए बहुत कारगर होता है. जो लोग शराब का सेवन करते हैं उनके लिए भी एप्पल साइडर विनेगर लाभदायक होता है. एप्पल साइडर विनेगर में नींबू का जूस मिलाकर पीने से किडनी स्टोन की समस्या दूर रहती है.