... Read More
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.
Written By: akhilesh dwivedi | Updated : August 13, 2018 7:03 PM IST
पेशाब में होने वाली परेशानी को अक्सर लोग इंफेक्शन समझते हैं और किडनी की बीमारी की ओर उनका ध्यान नहीं जाता है। ज्यादतर लोगों को यूटीआई की बीमारी होती रहती है इसलिए लोगों किडनी के बारे में नहीं सोचते हैं।
कई बार लोग पेशाब संबधी परेशानी समझकर महीनों इसे टालते रहते हैं। टालने के कारण किडनी में हो रहे स्टोन के साईज में वृद्धि हो जाती है जो काफी दर्दनाक हो जाती है। ज्यादातर लोगों का मनना रहता है कि अगर किडनी में पथरी होगी तो पेट में दर्द जरूर होगा लेकिन हमेशा ऐसा नहीं होता है।
किडनी में स्टोन होने के कई लक्षण होते हैं, इसलिए पेशाब में होने वाली परेशानी को यूरीन इंफेक्शन समझकर इग्नोर नहीं करना चाहिए। आइए जानते है 4 मुख्य लक्षण जो किडनी में पथरी या स्टोन होने के संकेत होते हैं। क्यों होती है किडनी में पथरी ? जानें 4 मुख्य कारण।
पेशाब करते समय दर्द
अगर पेशाब करते समय कमर, कूल्हो और पेट में दर्द होता है तो यह किडनी स्टोन का लक्षण हो सकता है। सामान्यतया इसके दर्द का कारण होता है यूरेटर जब पेशाब को यूरिन ब्लैडर में ले जाता है तो उसमे अवरोध होता है। इस अवरोध के कारण पेट, कमर और कूल्हों में दर्द होने लगता है।
पेशाब का रंग
जब पेशाब का रंग लगातार बदलने लगे तो इसे अपको ध्यान से देखना चाहिए। अगर पेशाब मे खून जैसा दिखाई दे तो इसे किडनी में पथरी होने की संभावना बढ़ जाती है। ब्लैडर में जब संकुचन पैदा होता है तो इससे खून आने लगता है और वह पेशाब में मिलकर निकलता है। इन 6 लक्षणों को कभी न करें इग्नोर, हो सकती है गंभीर बीमारी।
कम पेशाब होना
बहुत कम यूरिन का स्राव भी इसका संकेत होता है। ऐसा इसलिए होता है क्योकिं स्टोन जो कि किडनी में मौजूद होते हैं यूरेटर से होकर गुजरते हैं। ये स्टोन ब्लैडर को अवरोधित करते हैं जिससे यूरिन का स्राव अवरोधित हो जाता है।
हर वक्त उल्टी जैसा लगना
किडनी स्टोन का एक संकेत जी मिचलाना और उल्टी होना भी होता है। ऐसा इसलिए होता है क्योंकि आपकी किडनी को स्टोन बाधित कर देते हैं। इससे ब्लैडर का मार्ग भी अवरोधित हो जाता है। इससे आपके पाचन तंत्र को भी क्षति पहुंचती है जिससे जी मिचलाना और उल्टी जैसी परेशानी हो सकती है।
चित्रस्रोत: Shutterstock.