Don’t Miss Out on the Latest Updates.
Subscribe to Our Newsletter Today!
- लेटेस्ट
- डिज़ीज़
- डाइट
- फिटनेस
- ब्यूटी
- घरेलू नुस्खे
- वीडियो
- पुरुष स्वास्थ्य
- मेंटल हेल्थ
- सेक्सुअल हेल्थ
- फोटो स्टोरी
- आयुष
- पेरेंटिंग
- न्यूज
जामुन खाने के फायदे तो आप जानते ही हैं लेकिन क्या आप जानते हैं जामुन की गुठली से किडनी के स्टोन को दूर किया जा सकता है। किडनी के स्टोन की समस्या बहुत आम लेकिन इससे होने वाले दर्द से लोगों को बहुत परेशानी होती है। किडनी स्टोन का इलाज सामान्यतया आपरेशन से ही होता है। कुछ मामलों में यह दवा से भी ठीक हो सकता है। जामुन की गुठली का उपयोग आयुर्वेद में किडनी स्टोन को खत्म करने के लिए किया जाता है। आइए जानते हैं जामुन की गुठली के उपयोग के बारें में.......
किडनी की पथरी से जुड़ी ऐसी 8 बातें जिन्हें हर इंसान को जानना है जरूरी।
जामुन की गुठली का इस्तेमाल करने के लिए आपको उसका पाउडर बनाना होगा। पहले आप गुठलियों को अच्छी तरह धो लें। इसके बाद इन्हें धूप में रखकर सूखा लें। फिर गुठलियों के छिलके उतारकर उनके छोटे-छोटे टुकड़े कर लें और मिक्सी में डालकर बारीक-बारीक पीस लें। पाउडर बनाने के बाद इसे किसी शीशी में डालकर रख लें।
किडनी से स्टोन निकालने के काम आएगी पार्सले, यूं करें इस्तेमाल।
जामुन की गुठली मधुमेह रोगियों के लिए काफी अच्छी मानी जाती है। आप हर रोज सुबह खाली पेट गुनगुने पानी के साथ इस पाउडर का सेवन करें।
अगर दिखते हैं ये 4 संकेत, तो हो सकता है किडनी में स्टोन।
अगर किडनी में स्टोन हो तो आप जामुन की गुठली का पाउडर इस्तेमाल करें। रोज सुबह-शाम पानी के साथ 1 चम्मच इस पाउडर का सेवन करें। आपकी किडनी स्टोन की समस्या कुछ समय में ही दूर हो जाएगी।
किडनी स्टोन होगा दोबारा अगर नहीं किये ये 8 काम।
महिलाओं के लिए पीरियड्स में ज्यादा ब्लीडिंग या दर्द होने पर गुठली के पाउडर का सेवन करें। जामुन की गुठलियों और पपील की छाल का पाउडर मिक्स करके 1चम्मच पाउडर को दिन में 2-3 बार ठंडे पानी के साथ पीएं।