आदतें, जो आपकी किडनी को पहुंचाती हैं नुकसान, करवाना पड़ सकता है किडनी ट्रांसप्लांट

डॉ.संजीव गुलाटी का कहना है कि यहां उन दस सामान्य आदतों की सूची दी गई है, जो अनजाने में आपकी बेशकीमती किडनी को प्रभावित कर सकती हैं। अत्यधिक वजन बढ़ना, दर्द निवारक दवाओं का अनुचित या अत्याधिक सेवन, हर्बल दवाओं का उपयोग जैसी आदतों से भी आपकी किडनी बीमार हो सकती है। 

WrittenBy

Written By: Anshumala | Published : April 5, 2019 6:50 PM IST

वर्षों पहले बेंजामिन फ्रैंकलिन ने कहा था, ‘‘रोकथाम की एक औंस उपचार के पाउंड जितना मूल्यवान है।’’ 2019 में भी यह उक्ति एकदम प्रासंगिक है, खासतौर पर जब हम किडनी संबंधी बीमारियों के बारे में बात करते हैं। किडनी को स्वस्थ रखना चाहते हैं, तो ऐसी आदतों को त्याग देें जो आपकी किडनी को नुकसान पहुंचाएं। आपके पास दो गुर्देे (किडनी) हैं। इसका मतलब यह नहीं है कि आप चीजों को हल्के में ले सकते हैं। फोर्टिस फ्लाइट लेफ्टिनेंट राजनढल (एफएचवी) हॉस्पिटल के नोफ्रोलॉजी डिपार्टमेंट के डायरेक्टर डॉ.संजीव गुलाटी का कहना है कि क्रोनिक किडनी डिजीज (सीकेडी) एक साइलेंट किलर है। इसके लक्षण कम और गैर-विशिष्ट होेते हैं। यह काफी देर से प्रकट होते हैं, इसलिए सीकेडी वाले अधिकांश रोगी नेफ्रोलॉजिस्ट के पास काफी देर से पहुंचते हैं।

7 हर्ब्स जो रखेंगे आपकी किडनी को स्वस्थ, कर दें आज से खाना शुरू

सीकेडी की समस्या जब एडवांस्ड और स्टेज 5 पर पहुंच जाती है तो डायलिसिस या किडनी ट्रांसप्लांट (गुर्दा प्रत्यारोपण) कराना ही एकमात्र विकल्प बचता है। इस स्टेज पर किसी भी वैकल्पिक चिकित्सा पद्धति की कोई भूमिका नहीं रह जाती है।

आदतें, जो आपकी किडनी को पहुंचाती हैं नुकसान

- डॉ.संजीव गुलाटी का कहना है कि यहां उन दस सामान्य आदतों की सूची दी गई है, जो अनजाने में आपकी बेशकीमती किडनी को प्रभावित कर सकती हैं। अत्यधिक वजन बढ़ना, दर्द निवारक दवाओं का अनुचित या अत्याधिक सेवन, हर्बल दवाओं का उपयोग जैसी आदतों से भी आपकी किडनी बीमार हो सकती है।

- रक्तचाप अनियंत्रित रहने से भी किडनी को नुकसान पहुंचता है, क्योेंकि इससे आपकी किडनी के परिचालन पर अतिरिक्त दबाव पड़ता है। अनियंत्रित डायबिटीज के परिणाम स्वरूप किडनी को नुकसान होता है।

वर्ल्ड किडनी डे : बचना है किडनी स्टोन से, तो आजमाएं ये आसान तरीके

- जंक फूड में नमक और संतृप्तवसा की मात्रा काफी ज्यादा होती है जो आपकी किडनी के लिए नुकसानदायक है।

- कम पानी का सेवन भी आपकी किडनी के लिए हानिकारक है। हम मौसम के अनुसार, पानी पीते हैं न कि शरीर के प्रकार और आकार के हिसाब से। आप जितना कम पानी पिएंगे, किडनी में पथरी (स्टोन) बनने की आशंका उतनी ही अधिक होगी। ऐसे में आप प्रतिदिन 10 सेे 12 गिलास पानी पीना सुनिश्चित करें।

- शारीरिक गतिविधि की कमी से उच्च रक्तचाप और मधुमेह हो सकता है, जिसके परिणाम स्वरूप किडनी को नुकसान हो सकता है। शारीरिक गतिविधि आपके शरीर के अंगों को सक्रिय बनाती है और इसके परिणाम स्वरूप किडनी की उम्र बढ़ने की गति धीमी हो जाती है। जिस तरह आप अपनी कार या दोपहिया वाहन को सर्विस के लिए भेजते हैं ठीक उसी तरह अपने शरीर की केयर करें। इसकी उपेक्षा ना करें। किडनी की बीमारी का प्रारंभिक अवस्था में पता लगानेे का एकमात्र तरीका सामान्य खून की जांच, मूत्र की जांच और अल्ट्रासाउंड है।

किडनी से स्टोन निकालने के काम आएगी पार्सले, यूं करें इस्तेमाल

- धूूम्रपान की आदत ना लगाएं। अगर ऐसा करते हैं तो उसे तुरंत बंद कर दें। धूम्रपान किडनी सहित आपके सभी अंगों के लिए हानिकारक है, साथ ही यह रक्तचाप भी बढ़ाता है। अगर आपकी किडनी कमजोर हो तो धूम्रपान और भी ज्यादा खतरनाक होता है। इसलिए अगर आप अपनी किडनी को स्वस्थ रखना चाहते हैं तो आपको इन बुरी आदतों से तत्काल छुटकारा पाना चाहिए।

किडनी में इंफेक्शन होने के ये हैं वो 5 संकेत, आप भी जान लें

स्रोत : प्रेस रिलीज

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source