Iron Deficiency : शरीर में खून की कमी को पहचानें इन लक्षणों से...

Iron Deficiency : शरीर में आयरन की कमी होने पर त्वचा और बालों को ऑक्सीजन नहीं मिल पाता, जिससे ये शुष्क और क्षतिग्रस्त हो जाते हैं। अधिक गंभीर मामलों में, यह बालों के झड़ने का कारण बन सकता है। जानें, शरीर में खून की कमी के लक्षण और कारण...

WrittenBy

Written By: Anshumala | Updated : January 11, 2020 11:52 AM IST

आपका शरीर काम कर रहा है, क्योंकि आपके शरीर में खून दौड़ रहा है। ऐसे में यदि व्यक्ति की बॉडी में खून की कमी हो जाए तो उसे तमाम तरह की बीमारियां घेर सकती हैं। शरीर में खून की कमी से इंसान का शरीर सुस्त पड़ जाता है और हड्डियां कमजोर हो जाती हैं। शरीर में खून की कमी (Lack of blood in body) का सीधा संबंध आयरन की कमी से (Iron deficiency) होता है।

आयरन की कमी के कारण (Causes of iron deficiency)

शरीर में आयरन की कमी के सामान्य कारणों में खराब आहार, इंफ्लेमेटरी बाउल डिजीज, गर्भावस्था के दौरान खून की बढ़ती आवश्यकता और भारी रक्तस्राव या आंतरिक रक्तस्राव आदि शामिल हैं। कारण जो भी हो, खून या आयरन की कमी से शरीर कई तरह के लक्षणों को दिखाता है, जो आपके जीवन की गुणवत्ता को प्रभावित कर सकता है।

आयरन की कमी और इम्यूनिटी बूस्ट करने के अलावा जीरे का पानी करे सेहत पर ये कमाल

शरीर में खून की कमी के लक्षण (symptoms of iron deficiency) 

1. थकान आयरन की कमी का सबसे सामान्य लक्षण है। इसकी वजह यह है कि इससे शरीर के ऊतकों तक ऑक्सीजन कम पहुंचता है, जिससे ऊर्जा की कमी देखने को मिलती है।

2. सांस लेने में तकलीफ होना आयरन की कमी का एक आम लक्षण है, क्योंकि हीमोग्लोबिन के स्तर में कमी का मतलब शरीर मांसपेशियों और ऊतकों को प्रभावी ढंग से ऑक्सीजन पहुंचाने में सक्षम नहीं है।

3. सिरदर्द और चक्कर आना आयरन की कमी का संकेत है। हीमोग्लोबिन की कमी का मतलब है कि मस्तिष्क तक पर्याप्त ऑक्सीजन नहीं पहुंच पाना, जिससे ब्रेन की रक्त वाहिकाएं सूज जाती हैं और उस पर दबाव बनने लगता है।

4. आयरन की कमी होने पर त्वचा और बालों को ऑक्सीजन नहीं मिल पाता, जिससे ये शुष्क और क्षतिग्रस्त हो जाते हैं। अधिक गंभीर मामलों में, यह बालों के झड़ने का कारण बन सकता है।

ये शारीरिक लक्षण नजर आएं, तो समझ लीजिए आयरन की है कमी

बच्चों को जरूर दें आयरन से भरपूर ये आहार, कभी नहीं होगी शरीर में खून की कमी

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source