नोरा फतेही हुईं अनिद्रा की शिकार! आपको भी है इंसोम्निया तो करें यह एक आसन, अपनाएं कुछ घरेलू उपचार

नोरा फतेही (Nora Fatehi) ने हाल ही में यह स्वीकार किया है कि जब भी वह सोने की कोशिश करती हैं, अनिद्रा (Insomnia) उन्हें परेशान करता है। हो सकता है यह कोरोनावायरस महामारी (Coronavirus pandemic) और लॉकडाउन (Lockdown) का असर हो। यदि आपको भी रातों में नींद नहीं आ रही है, तो इस समस्या को दूर करने के लिए करें यह एक खास आसन...

WrittenBy

Written By: Anshumala | Published : May 4, 2020 10:27 PM IST

Home remedies for Insomnia: अभिनेत्री व डांसर नोरा फतेही (Nora Fatehi) ने हाल ही में यह स्वीकार किया है कि जब भी वह सोने की कोशिश करती हैं, अनिद्रा (Insomnia) उन्हें परेशान करता है। हो सकता है यह कोरोनावायरस महामारी (Coronavirus pandemic) और लॉकडाउन (Lockdown) का असर हो। नोरा ने यह खुलासा एक टिकटॉक वीडियो में किया है, जो उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर साझा की है।

फोटो शेयरिंग वेबसाइट पर 17 लाख व्यूज प्राप्त कर चुके वीडियो के कैप्शन में उन्होंने लिखा है, "जब भी मैं सोने की कोशिश करती हूं, इंसोम्निया (Insomnia) मुझे सोने नहीं देता, क्या और किसी को भी इसका सामना करना पड़ता है? मुझे टिकटॉक पर फॉलो करें।" हाल ही में नोरा ने एक और वीडियो साझा किया था, जिसमें उन्होंने लॉकडाउन के बीच अपने पाक कौशल का प्रदर्शन किया।

इंस्टाग्राम स्टोरी में उन्होंने इफ्तारी के लिए बनाए गए व्यंजनों की तस्वीर और वीडियो साझा किया था। इफ्तारी रमजान के दौरान शाम को रोजा तोड़ने वाले खाद्य पदार्थों को कहते हैं। क्या आपको भी कोरोना रात में सोने नहीं दे रहा है? सारी रात कोरोनावायरस के सपने देखते रहते हैं और बार-बार डर और चिंता के कारण नींद टूट जाती है? ऐसी स्थिति में आपके बीमार होने की संभावना बढ़ सकती है। रात में आपको अच्छी नींद आए, इसके लिए जरूरी कुछ बातों को फॉलो करना।

अनिद्रा या इंसोम्निया के लक्षण (Symptoms of Insomnia)

अनिद्रा के लक्षणों में थकान, ऊर्जा की कमी, ध्यान लगाने में परेशानी और मूड खराब होना आदी शामिल है। नियमित रूप से योग करेंगे, तो अनिद्रा की समस्या (Yoga for Insomnia) दूर होगी। आप योग का अभ्यास करके इंसोम्निया की समस्या से निजात पा सकते हैं।

नींद आएगी सुकून भरी, जब करेंगे ये 4 आसन

अनिद्रा दूर करने के लिए करें बालासन

कोरोना काल में आज हर कोई तनाव और एंग्जाइटी में जी रहा है। तनाव, डर जैसी समस्याओं को दूर करने के लिए आप बालासन (Balasana) का अभ्यास करें। यह नींद लाने के लिए भी एक बेहतर योगासन है। बालासन करने से दिमाग शांत होता है। शरीर से खिंचाव और तनाव दूर होता है, जिससे आपको नींद लेने में आसानी होती है। इस आसन के दौरान गहरी सांस लें। इससे शरीर में ऑक्सीजन का प्रवाह बढ़ता है।

Insomina Treatment : अनिद्रा की समस्या को दूर करने के लिए आजमाएं ये प्राकृतिक उपचार

अनिद्रा की समस्या दूर करने के घरेलू उपचार

पिएं शहद-दूध

अनिद्रा की समस्या दूर करने के लिए आप दूध में शहद मिला कर (Home remedies for Insomnia) पिएं। इसमें ऐसे तत्व पाए जाते हैं, जो इन्सुलिन के स्राव को नियंत्रित करते हैं। इससे मस्तिष्क में ट्रिप्टोफेन का निर्माण होने लगता है। ट्रिप्टोफेन सिरोटोनिन में बदल जाता है और सिरोटोनिन, मेलेटोनिन में बदलने से दिमाग को आराम मिलता है। इससे आपको अनिद्रा से राहत मिलती है।

तुलसी खाएं

तुलसी में कई तरह के औषधीय गुण होते हैं। यह अनिद्रा की समस्या दूर करने के लिए जाने जाते हैं। नींद न आने पर तुलसी की 5 पत्तियां खाएं। इसे तकिए के आस-पास रखकर सोएं। इसकी सुगंध से नींद अच्छी आती है।

Yoga for Better Sleep : रात में नींद नहीं आती गहरी तो करें शिथिलासन, जानें फायदे

World Sleep Day 2020 in Hindi: अनिद्रा की समस्या से हैं परेशान, रोजाना करें ये 3 आसन

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source