कोरोना का डर नींद में डाल रहा है बाधा? इन 3 आसान टिप्स से पाएं सुकून भरी नींद

कोरोना वायरस के बढ़ते प्रकोप के चलते लोगों में एंग्जाइटी, डिप्रेशन और टेंशन की समस्या बढ़ रही है। जिसका सीधा असर लोगों की नींद पर दिख रहा है। रिसर्च में कहा गया है कि कोरोना का डर लोगों पर इस हद तक हावी हो गया है वह उनकी नींद में बाधा डाल रहा ​​है।

WrittenBy

Written By: Rashmi Upadhyay | Updated : June 26, 2020 4:36 PM IST

कोरोना वायरस नामक महामारी दुनियाभर में काफी तेजी से फैल रही है। कई लाख लोग इसकी चपेट में आ चुके हैं और लाखों लोगों की मौत भी हो चुकी है। यह सच है कि बीमारी के प्रकोप को देखते हुए हमें काफी सर्तक रहने की आवश्यकता है। जैसे कि सोशल डिस्टेंसिंग, बाहर जाते वक्त मास्क लगाना, घर में आने के बाद सबसे पहले अच्छी तरह हाथ-पैर साफ करना और घर में साफ सफाई रखना आदि। लेकिन ऐसा भी नहीं होना चाहिए कि कोरोना का डर आप पर इतना हावी हो जाए कि आप खुद पर से कंट्रोल ही खोने लगें। हाल ही में आई एक रिसर्च में कहा गया है कि कोरोना वायरस के बढ़ते प्रकोप के चलते लोगों में एंग्जाइटी, डिप्रेशन और टेंशन की समस्या बढ़ रही है। जिसका सीधा असर लोगों की नींद पर दिख रहा है। रिसर्च में कहा गया है कि कोरोना का डर लोगों पर इस हद तक हावी हो गया है वह उनकी नींद में बाधा डाल रहा ​​है।

शारीरिक प्रतिक्रिया के मामले में नींद सीधे तौर पर हमारे इम्युन सिस्टम को प्रभावित करती है। नींद के अभाव में या जब नींद में खलल पड़ता है तो इससे हमारा इम्युन सिस्टम कमजोर होने लगता है और शरीर में बेचेनी व जलन जैसे लक्षण दिखने लगते हैं। साथ ही शरीर बीमारियों की चपेट में आने लगता है। ब्रिटनी लेमोन्डा, पीएचडी, न्यूयॉर्क शहर में लेनॉक्स हिल अस्पताल के एक वरिष्ठ न्यूरोपैथोलॉजिस्ट ने एक वेबसाइट के साथ बातचीत में कहा कि प्रतिरक्षा प्रणाली के कमजोर होने से शरीर तमाम तरह के वायरसों और रोगों की चपेट में आ जाता है। इसलिए नींद का पूरा होना बहुत जरूरी है।

न्यूज देखने का एक टाइम बनाएं

कोरोना वायरस के इस दौर में यह जरूरी है कि आप आंकड़ों से और नई तकनीक से जागरुक रहें। लेकिन दिन रात कोरोना की न्यूज देखना आपके मानसिक स्वास्थ्य पर नकारात्मक प्रभाव डालता है। जब आप दिनभर न्यूज में कोरोना के मरीजों के डरावने नंबर देखते हो तो बेडरूम में जाने के बाद भी वह आपके कॉन्श्यिस माइंड में ही रहते हैं और नींद में खलल डालते हैं। इसलिए न्यूज देखने का एक टाइम बनाएं।

हेल्दी फूड खाएं

क्योंकि इन दिनों लगभग सभी लोग वर्क फ्रॉम होम कर रहे हैं और घर में रहने के चलते कुछ न कुछ स्पेशल बनाते ही रहते हैं। लेकिन आपको यह समझने की जरूरत है कि जून जैसे गर्मी के महीने में आपको हल्की चीजें खानी चाहिए और खुद को ज्यादा से ज्यादा हाइड्रेट रखना चाहिए। हैवी या ज्यादा तला भुना खाने से पेट में दर्द हो सकता है। जिसके चलते रात के वक्त आपके शरीर में बेचेनी और जलन जैसी समस्या हो सकती है। जो नींद में बाध डालने का काम करती है।

creative-people creative-people

कुछ क्रिएटिव करें

जिन लोगों को ​नींद की समस्या होती हैं उन्हें दिनभर खुद को बिजी रखना चाहिए और कुछ क्रिएटिव काम करना चाहिए। इससे आपके बॉडी हेल्दी हॉर्मोंस जन्म लेते हैं जिससे आपको सुकून भरी नींद मिलने में मदद मिलती है।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source