Yoga For Infertility : यह एक आसन दूर कर देगी महिलाओं में बांझपन की समस्या

आप योग में चक्रासन के जरिए बांझपन की समस्या को दूर कर सकती हैं।

WrittenBy

Written By: Anshumala | Published : August 8, 2019 9:03 PM IST

शादी को तीन से चार साल हो गए, मां नहीं बन पा रही हैं। काफी ट्रीटमेंट और दवाओं का सेवन किया पर लाभ नहीं हुआ। परेशान होने की जरूरत नहीं। कई बार लगातार शारीरिक संबंध बनाने के बाद भी गर्भधारण करना मुश्किल हो जाता है। जरूरी नहीं कि समस्या आपके अंदर ही हो। आप अपने पति का भी एक बार इलाज करवा कर देखें। यदि उनमें भी कोई समस्या नहीं तो आप योग की मदद लें। योग के जरिए (Yoga For Infertility) प्रजनन संबंधी समस्याओं को काफी हद तक ठीक किया जा सकता है। कई बार किसी-किसी महिला को लेट प्रेग्नेंसी भी होती है। इसके कई कारण होते हैं। आप योग (Yoga For Infertility) में चक्रासन के जरिए भी बांझपन की समस्या को दूर कर सकती हैं।

चक्रासन से करें बांझपन का इलाज

चक्रासन  (chakrasana for Infertility in women) वह आसन है, जिसमें आपके शरीर की स्थिति चक्र की तरह बन जाती है। अतः इस आसन को चक्रासन कहा जाता है।

यूं करें चक्रासन

सबसे पहले जमीन पर लेट जाएं। अब अपने घुटनों को मोड़ लें। अपने दोनों हाथों को अपनी गर्दन के पीछे ले जाएं। इसके बाद आप हाथों की हथेलियों तथा पैरों से कुछ बल लगाकर अपनी कमर वाले भाग को ऊपर उठाएं। इस स्थिति में आप स्थिर बनी रहें। धीरे-धीरे सामान्य रूप से सांस लेती रहें। अब आप धीरे-धीरे कमर को नीचे करें। इसके बाद पैरों को सीधा करें। अब अपने हाथों को पीछे से आगे सामान्य अवस्था में ले आएं। यह एक चक्र पूरा हुआ। इस प्रकार आप एक समय में 4 से 5 चक्र पूरे कर सकती हैं।

चक्रासन के अन्य लाभ

यह आसन बांझपन की समस्या में बहुत लाभकारी होता है। चेहरे पर नई चमक और निखार लाता है। जो लोग मोटापे से परेशान हैं, उन्हें भी इसके अभ्यास से लाभ होता है। इसकी मदद से पेट की चर्बी खत्म कर सकते हैं। कमर दर्द की समस्या रहती है, तो इसके लिए भी यह बहुत लाभकारी होता है। इस आसन से रीढ़ की हड्डी लचीली बन जाती है। युवा अवस्था को ज्यादा समय तक बरकरार रखता है। बुढ़ापा जल्दी नहीं आता है।

 पेट की चर्बी कम करता है चक्रासन

स्पर्म काउंट बढ़ाने के लिए योगासन

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source