
... Read More
Written By: Anshumala | Published : August 25, 2019 5:17 PM IST
Sperm produced in old age will be abnormal and not strong enough to swim towards the eggs. © Shutterstock
आज जैसी लाइफस्टाइल होती जा रही है, उसमें कई समस्याओं का सामना लोगों को करना पड़ रहा है। तनाव, अवसाद के अलावा अब लोगों में खासकर पुरुषों में लो स्पर्म काउंट होने की शिकायत अधिक देखी जा रही है। ऐसा कहा जाता है कि पुरुषों के शरीर में हर सेकेंड 1,500 स्पर्म्स (शुक्राणु) बनते हैं। स्पर्म काउंट कम होने से फर्टिलिटी क्षमता भी प्रभावित होती है। क्या आपको मालूम है कि आप जो भी खाते हैं, उसका सीधा असर आपके स्पर्म काउंट (How To Increase Sperm Count) पर पड़ता है। आप जितना अच्छा खाएंगे, उतना ही बेहतर स्पर्म काउंट होगा। कुछ फूड्स ऐसे होते हैं, जो स्पर्म काउंट बढ़ाने के लिए (How To Increase Sperm Count) जिम्मेदार होते हैं। जानें, उन फूड्स के बारे में, जो शुक्राणुओं की संख्या बढ़ाने के साथ-साथ सेक्स लाइफ भी बेहतर बनाते हैं...
ऑइस्टर शुक्राणुओं की संख्या बढ़ाता है, क्योंकि इसमें जिंक होता है। यह स्पर्म प्रोडक्शन को बढ़ाने में मदद करता है। आप प्रत्येक दिन 50 ग्राम ऑइस्टर खा सकते हैं (Foods which Increase Sperm Count)।
इसमें प्रोटीन सबसे अधिक पाया जाता है। साथ ही विटामिन ई भी होता है। ये दोनों ही स्वस्थ शुक्राणुओं के उत्पादन में मदद करते हैं। यह स्पर्म काउंट बढ़ाने के साथ-साथ प्रजनन क्षमता को कम करने वाले फ्री रेेडिकल्स से लड़ने में भी मदद करते हैं।
स्पर्म काउंट बढ़ाने के लिए नियमित करें ये 4 आसन
अमिनो एसिड से भरपूर डार्क चॉकलेट स्पर्म काउंट को तेजी से दोगुना करते हैं साथ ही सीमन (वीर्य) को गाढ़ा बनाते हैं। डार्क चॉकलेट में एंटीऑक्सिडेंट्स काफी होते हैं, जो पुरुषों की फर्टिलिटी को प्रभावित करने वाले फ्री रेडिकल्स को दूर करने में मददगार होते हैं। दिनभर में सिर्फ एक टुकड़ा डार्क चॉकलेट का खाकर आप अपनी स्पर्म काउंट बढ़ा सकते हैं।
इसमें दो सत्व एलिसिन पुरुषों के सेक्सुअल ऑर्गन में ब्लड फ्लो बढ़ाता है और स्पर्म को क्षतिग्रस्त होने से बचाता है। दूसरा, सेलेनियम एक एंटीऑक्सिडेंट है, जो शुक्राणुओं की गतिशीलता को बढ़ाता है।
केला सेक्सुअल हेल्थ के लिए अच्छा होता है। इसमें ब्रोमेलिन नामक एंजाइम होता है, जो पुरुषों की कामेच्छा बढ़ाने व सेक्स हार्मोन्स को नियंत्रित करने में मदद करता है। इसके अलावा इसमें भरपूर मात्रा में विटामिन सी, ए और बी 1 पाया जाता है, जो पुरुषों के शरीर में शुक्राण पैदा करने की क्षमता को बढ़ाते हैं।
कद्दू के बीज में मौजूद ओमेगा-3 फैटी एसिड पुरुषों के प्राइवेट पार्ट्स में ब्लड सर्कुलेशन को बढ़ाते हैं। एक मुठ्ठी कद्दू के बीज खाने से शरीर में टेस्टोस्टेरॉन नामक सेक्स हार्मोन का स्राव तो होता ही है, साथ ही स्पर्म काउंट भी बढ़ता है।
पुरुषों में लो स्पर्म काउंट की समस्या को दूर करे चूना, जानें इसके अन्य सेहत लाभ
कद्दू के बीज की तरह अखरोट में भी ओमेगा-3 फैटी एसिड मौजूद होता है, जो पुरुषों में स्पर्म काउंट और उनके प्राइवेट ऑर्गन्स में ब्लड फ्लो बढ़ाते हैं। हर दिन एक मुट्ठी अखरोट खाने से स्पर्म की संख्या बढ़ती है।
पालक में फॉलिक एसिड होता है, जो शुक्राणुओं के लिए आवश्यक पोषक तत्व है। यह स्वस्थ शुक्राणु के उत्पादन में मदद करता है। शरीर में फॉलिक एसिड की कमी होने पर अस्वस्थ स्पर्म्स पनपते हैं, जिसके कारण स्पर्म्स को अंडे तक पहुंचने में दिक्कत होती है।