Add The Health Site as a
Preferred Source
Add The Health Site as a Preferred Source

Folic Acid for Fertility : पुरुष और महिलाओं में फर्टिलिटी रेट बढ़ाए फॉलिक एसिड, जरूर करें सेवन

जो महिला-पुरुष इंफर्टिलिटी के शिकार हैं, तो डाइट में फॉलिक एसिड से भरपूर फूड्स को शामिल करें। विटामिन बी को फॉलेट या फॉलिक एसिड कहते हैं। जानें, फर्टिलिटी (Folic Acid for Fertility) को बढ़ाने के लिए आपको किन फॉलिक एसिड युक्त आहार का सेवन करना चाहिए।

Folic Acid for Fertility : पुरुष और महिलाओं में फर्टिलिटी रेट बढ़ाए फॉलिक एसिड, जरूर करें सेवन
क्या आपको इनफर्टिलिटी की समस्या है? अगर हां तो तुंरत बदल लें ये 5 आदतें, न​​हीं होगी कंसीव करने में दिक्कत

Written by Anshumala |Published : July 22, 2019 1:44 PM IST

अक्सर कुछ महिला और पुरुष लो फर्टिलिटी रेट के कारण परेशान रहते हैं। उनकी सेक्सुअल लाइफ पर तो असर पड़ता ही है, वो जल्दी संतान का सुख भी प्राप्त नहीं कर पाते हैं। खुशहाल यौन जीवन के लिए फर्टिलिटी का बेहतर होना जरूरी है। यदि आप चाहते हैं कि आपकी फर्टिलिटी बेहतर रहे तो आपको अपने लाइफस्टाइल के साथ ही अपनी डाइट पर भी ध्यान देना होगा। यदि आप भी लो फर्टिलिटी रेट या इंफर्टिलिटी के शिकार हैं, तो डाइट में फॉलिक एसिड से भरपूर फूड्स को शामिल करें। विटामिन बी को फॉलेट या फॉलिक एसिड कहते हैं। जानें, फर्टिलिटी (Folic Acid for Fertility in hindi) को बढ़ाने के लिए आपको किन फॉलिक एसिड युक्त आहार (Folic Acid for Fertility in hindi) का सेवन करना चाहिए।

पुरुषों के लिए फॉलिक एसिड

फॉलिक एसिड शरीर में सेल्स डिविजन और डीएनए का निर्माण करने में मदद करते हैं। प्रेग्नेंसी के समय जब भ्रूण का विकास होता है, तो एक सेल्स कई सेल्स में बंटते हैं, तब जाकर भ्रूण बनता है। यदि आप  फॉलिक एसिड से भरपूर आहार का सेवन करते हैं, तो भ्रूण के विकास में मदद होता है। जिन पुरुषों की फर्टिलिटी रेट कम है, उन्हें फॉलेट युक्त आहार जरूर डाइट में शामिल करना चाहिए। एक शोध के अनुसार, पुरुषों के सीमन में फॉलिक एसिड (Folic Acid for Fertility in hindi) का स्तर कम होने के कारण पुरुषों की स्पर्म डीएनए स्टेबिलिटी कम हो जाती है।

Folic Acid in Pregnancy : प्रेग्नेंसी में फॉलिक एसिड से भरपूर फूड्स खाने के फायदे

Also Read

More News

महिलाओं के लिए फॉलिक एसिड

महिलएं यदि प्रेग्नेंसी के दौरान अपनी डाइट में फॉलिक एसिड शामिल नहीं करती हैं, तो शिशु के जन्म के बाद न्यूरल ट्यूब में डिफेक्ट होने की संभावना बढ़ जाती है। शिशु में कई अन्य तरह के जन्म दोष या शारीरिक समस्याएं हो सकती हैं। इन डिफेक्ट्स के कारण शिशु को जीवनभर की अपंगता हो सकती है या फिर जन्म से पहले ही उसकी मृत्यु हो सकती है। अगर आप कंसीव करते समय या फिर प्रेग्नेंसी के दिनों में फॉलिक एसिड युक्त आहार लेती हैं, तो शिशुओं में होने वाली इन समस्याओं को लगभग 60 प्रतिशत तक कम किया जा सकता है।

फॉलिक एसिड के लिए खाएं ये खाद्य पदार्थ

बादाम

एवाकाडो

पालक

संतरा

सफेद चावल

ब्रसेल्स स्प्राउट्स

ब्रोकली

पपीता

Add The HealthSite as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source

मूंगफली

About the Author

... Read More