आजकल दुनिया में अधिकतर लोग नपुंसकता के शिकार हो रहे हैं। इसमें महिलाओं के साथ पुरुष भी शामिल हैं। पुरुष अक्सर झिझक और संकोच के कारण अपनी यह समस्या लोगों से बता नहीं पाते हैं। नपुंसकता को छिपाना आगे चलकर बड़ी समस्या का रूप ले सकता है। पुरुषों में नपुंसकता होने के कारण एजुस्पर्मिया भी है। क्या है एजुस्पर्मिया ? कई शोध में यह सामने आया है कि लगभग 5 प्रतिशत पुरुष एजुस्पर्मिक (azoospermia) होते हैं यानी उनके वीर्य में शुक्राणु की कमी होती है। इस स्थिति को एजुस्पर्मिया कहा जाता है। एजुस्पर्मिया पुरुषों में होने वाली एक ऐसी