कान से निकलने वाले पस और दर्द का ब्रेन की बीमारी से क्या संबंध है ?

कान से पस निकलने का मुख्य कारण कान का पर्दा फटना नहीं होता है। अगर कान का पर्दा फटता है तो उससे सिर्फ पानी बहता है।

WrittenBy

Written By: akhilesh dwivedi | Published : January 29, 2019 3:47 PM IST

कान से पस निकलने को सामान्य समझने वालों को सावधान होने की जरूरत है। कई बार कान से पानी बहना या पस बहना खतरनाक भी हो सकता है। कान से पस निकलने के कई कारण हो सकते हैं। कुछ लोगों में यह इंफेक्शन की वजह से होता है तो कुछ लोगों में यह समस्या कान की हड्डी में इंफेक्शन की वजह से होता है। अगर आपका भी लगातार कान बह रहा है तो इसकी जांच अवश्य करनी चाहिए।

नई दवा से हो सकेगा बहरेपन का इलाज – रिसर्च।

कई बार कान से बहने वाले पानी की वजह से ब्रेन पर भी असर होता है। इस बीमारी को ब्रेन एब्सेस कहते हैं। अगर कान से निकलने वाला पस बदबूदार है और सिर में दर्द की शिकायकत रहती है तो इसका तुरंत इलाज करना चाहिए। कान से पस निकलने का मुख्य कारण कान का पर्दा फटना नहीं होता है। अगर कान का पर्दा फटता है तो उससे सिर्फ पानी बहता है। आइए जानते हैं मुख्य कारणों के बारे में।

ये 5 लक्षण देते हैं कान में कैंसर होने के संकेत, जल्द कराएं जांच।

इंफेक्शन 

वायरस या बैक्टीरिया कान के मध्य भाग में पहुंचता है तो कान बहने लगता है. इसके कारण उस स्थान पर फ्लूइड बनना शुरू हो जाता है और परेशानी के साथ ही कान बहना भी आरम्भ हो सकता है।

प्रदूषण

वायु प्रदूषण, एलर्जी, गले में संक्रमण, चिकनपॉक्स, बुखार, कुपोषण या कई बार दांतों में इंफेक्शन के कारण भी कान बहने की समस्या हो सकती है।

क्या आप भी कान बहने की वजह से हैं परेशान, हो सकते हैं ये कारण।

अंदरूनी कुछ परेशानी 

कान की सफाई करते वक्त या किसी अन्य स्थिति में कान के अंदरूनी हिस्से को अचानक से चोट पहुंचने से कान बहने लगता है।

ट्यूमर या चोट

कान के बहने के पीछे अन्य कारणों में शामिल हैं-कान के अंदर की हड्डियों में होने वाली क्षति, ट्यूमर, कोई चोट, किसी बाहरी वस्तु का कान में अंदर चले जाना, सिर पर लगने वाली कोई चोट आदि।

दिल रखना है दुरुस्‍त, तो कान को रखें साफ।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source