6 नेचुरल उपाय जो "लो-ब्लडप्रेशर" में हैं मददगार

अगर रीडिंग लगातार 90/60 एमएमएचजी या उससे कम दिखाने लगती है तो इसे लो ब्लडप्रेशर माना जाता है।

WrittenBy

Written By: akhilesh dwivedi | Published : August 13, 2018 8:44 PM IST

भागदौड़ और तनाव भरी जिंदगी में लो ब्लडप्रेशर और हाई ब्लडप्रेशर की शिकायत होना आम बात है। इसमें चक्कर आना, आंखों में अंधेरा होना, हाथ-पैर ठंडे पड़ना, कुछ पल के लिए बेहोशी, लेटने, खड़े होने और बैठने में ब्लड प्रेशर के स्तर में बदलाव होना, ये सभी लो ब्लडप्रेशर के लक्षण हैं। लो ब्लडप्रेशर को हाइपोटेंशन भी कहा जाता है। अगर रीडिंग लगातार 90/60 एमएमएचजी या उससे कम दिखाने लगती है तो इसे हाइपोटेंशन माना जाता है। यह एक ऐसी स्थिति है जिसमें व्यक्ति का ब्लडप्रेशर इतना कम हो जाता है कि उसे चक्कर आना, बेहोशी, थकान, मिचली, सांस लेने में कठिनाई, धुंधलापन दिखना, चिपचिपी त्वचा जैसे लक्षण महसूस होने लगते हैं।

कुछ घरेलू उपायों के जरिये इस समस्या को काबू कर सकते हैं। ये सरल उपाय आपकी मदद करके आपको इस परेशानी से निजात दिलाने में सहायक होंगे।

नमक पानी का करें सेवन 

नमक पानी लो ब्लड प्रेशर का इलाज करने में मदद करता है क्योंकि नमक में सोडियम होता है जो रक्तचाप को बढ़ाता है। एक गिलास पानी में नमक का आधा चम्मच मिलाएं और इसे पीएं। लेकिन इस उपचार को ज़्यादा इस्तमाल नहीं करना चाहिए क्योंकि अधिक नमक स्वास्थ्य के लिए हानिकारक हो सकता है।

किशमिश है फायदेमंद 

50 ग्राम देशी चने व 10 ग्राम किशमिश को रात में 100 ग्राम पानी में किसी भी कांच के बर्तन में रख दें। सुबह चनों को किशमिश के साथ अच्छी तरह से चबा-चबाकर खाएं और पानी को पी लें। केवल किशमिश का प्रयोग भी कर सकते हैं।

एक्सरसाइज 

अपनी मुट्ठी बांधें, फिर खोलें। ऐसा बार-बार, कई बार करें। अपने पैरों को कुछ देर तक हिलाते रहें अर्थात सक्रिय रखें।

दालचीनी 

दालचीनी के पाउडर को प्रतिदिन गर्म पानी के साथ लेने से भी आपको इस समस्या में लाभ मिल सकता है, इसके लिए सुबह-शाम यह प्रयोग करें।

डायट में शामिल करें गाजर और पालक 

200 ग्राम गाजर और 50 ग्राम पालक का उपयोग करें। कम ब्लडप्रेशर में गाजर आपके लिए फायदेमंद हो सकती है। इसके लिए लगभग 200 ग्राम गाजर के रस में एक चौथाई पालक का रस मिलाकर पिएं। यह आपके लिए बेहद लाभदायक सिद्ध होगा।

आंवले का करें सेवन 

लो ब्लडप्रेशर के कारण अगर चक्कर आने की शिकायत हो, आंवले के रस में शहद मिलाकर खाने से बहुत जल्दी राहत मिलती है। इसके अलावा आंवले का मुरब्बा भी ब्लडप्रेशर के रोगियों के लिए एक बेहतर विकल्प है।

चित्रस्रोत: Shutterstock.

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source

Disclaimer: The content on TheHealthSite.com is only for informational purposes. It is not at all professional medical advice. Always consult your doctor or a healthcare specialist for any questions regarding your health or a medical condition.