... Read More
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.
Written By: akhilesh dwivedi | Updated : September 24, 2019 10:59 AM IST
A women's body and foetus goes through multiple changes during three trimesters of pregnancy.
प्रेगनेंसी में महिलाओं को अगर हाई ब्लड प्रेशर की समस्या है, तो यह चिंता वाली बात है. हाल ही में हुए एक शोध के अनुसार प्रेगनेंसी में हाई ब्लड प्रेशर की समस्या बढ़ रही है. इसके लिए शोधकर्ताओं नें 1970 के बाद 35 वर्ष की प्रेगनेंट महिलाओं में ब्लड प्रेशर की दर को 75 प्रतिशत तक अधिक पाया है. हाइपरटेंशन नामक जर्नल में प्रकाशित शोध में 1970 से लेकर 2010 के बीच में 151 मिलियन प्रेगनेंट महिलाओं के रिकार्ड पर अध्ययन किया गया है. शोध में यह भी बात सामने आयी है कि 1970-80 के बीच में प्रेगनेंट महिलाएं हाई ब्लड प्रेशर या हाइपरटेंशन से परेशान थीं.
शोधकर्ताओं के अनुसार मां बनने की आयु और हाई ब्लड प्रेशर या हाइपरटेंशन के बीच संबंध है. आंकड़े के अनुसार यह प्रत्येक वर्ष औसतन 6 प्रतिशत बढ़ जाता है.
प्रेगनेंसी में हाई ब्लड प्रेशर की शिकार महिलाओं में एक समानता थी, वो यह थी कि ज्यादातर महिलाएं मोटापे की शिकार थीं.
इसके अलावा शोधकर्ताओं नें यह भी पाया कि जो किसी प्रकार का नशा या धूम्रपान कर रही थीं उनमें यह खतरा कई गुना बढ़ जाता है.
प्रेगनेंसी से पहले महिलाओं को धूम्रपान छोड़ने की सलाह शोधकर्ता देते हैं. उनका मानना है कि इससे होने वाले बच्चे के स्वास्थ्य पर असर पड़ता है.
सामान्यतया प्रेगनेंसी में हाई ब्लड प्रेशर की समस्या गर्भावस्था की वजह से ही होती है. कुछ मामलों में यह भी देखा जाता है कि प्रेगनेंसी से ठीक पहले हाई ब्लड प्रेशर की समस्या होने लगती है.
कुछ महिलाओं में प्रेगनेंसी के समय हाई ब्लड प्रेशर की समस्या मोटापा, डायबिटीट और किडनी की बीमारी की वजह से भी हो सकती है.
हार्ट रोग विशेषज्ञ मानते हैं कि प्रेगनेंसी के समय हाई ब्लड प्रेशर की समस्या कई कारणों से हो सकती है. इसमें मुख्यतः लाइफस्टाइल, मोटापा और कम शारीरिक गतिविधि को शामिल कर सकते हैं.
प्रेगनेंसी में हाई ब्लड प्रेशर की समस्या से कोई अन्य हृदय रोग की संभावना से बचने के लिए कुछ सावधानियों की जरूरत होती है. अगर प्रेगनेंसी के समय इन बातों का ध्यान रखा जाए तो हार्ट रोग के खतरे को कम किया जा सकता है.
प्रेगनेंसी से पहले और बाद में अपने डॉक्टर से ब्लड प्रेशर की नियमित जांच कराते रहें.
अगर प्रेगनेंसी के समय हाई ब्लड प्रेशर की समस्या होती है तो उसमें उचित देखभाल और इलाज की जरूरत होती है.
इसके लिए डॉक्टर आपके ब्लड प्रेशर के साथ भ्रूण के हेल्थ की भी जांच करते हैं और उसके हिसाब से उचित इलाज करते हैं.