
... Read More
Written By: Anshumala | Published : May 17, 2019 11:49 AM IST
दही खाने से हाई बीपी होता है कम। © Shutterstock.
आपका ब्लड प्रेशर हाई रहता है, तो आप दही जरूर खाएं। दही हाई ब्लड प्रेशर की समस्या को कम करने में मदद करता है। हर दिन एक कटोरी दही खाने से आपको कभी भी हाई ब्लड प्रेशर की समस्या नहीं होगी। एक शोध में कहा गया है कि जो लोग हर दिन दही का सेवन करते हैं, उनमें हाइपरटेंशन या हाई ब्लड प्रेशर के होने का खतरा एक तिहाई कम हो जाता है।
वर्ल्ड हाइपरटेंशन डे 2019 : इन 4 अंगों को सबसे ज्यादा नुकसान पहुंचाता है उच्च रक्तचाप, आप भी जान लें
शोधों के अनुसार, नैचुरल कैल्शियम खाने से नसें नर्म होती हैं। इन्हें फैलने में कम प्रेशर लगता है। ऐसे में दही खाने से आप अपने ब्लड प्रेशर को कंट्रोल में रख सकते हैं। एक अन्य शोध में पाया गया है कि प्रोबायोटिक उत्पादों के सेवन से सिस्टिक ब्लड प्रेशर में कमी लगभग 3.6 एमएनएचजी, जबकि दही का सेवन करने वाले लोगों में यह कमी 2.4 देखी गई। इतना ही नहीं दही को अगर सबसे हेल्दी सुपरफूड कहा जाए तो गलत नहीं होगा। खासकर ग्रीक योगर्ट या हंग कर्ड को। इसका सेवन हर किसी को नियमित रूप से करना चाहिए। इससे दिल के रोगों से तो बचेंगे ही साथ ही हड्डियां भी मजबूत होंगी।
वर्ल्ड हाइपरटेंशन डे 2019 : हाई ब्लड प्रेशर कम करने के लिए अपनाएं ये स्वस्थ आदतें
योगर्ट या दही में कैल्शियम के साथ-साथ पोटैशियम काफी मात्रा में होता है। शोध के अनुसार, हाई पोटैशियम आहार बीपी बढ़ाने में मददगार होते हैं। यदि आपको लो बीपी की शिकायत रहती है, तो आप अपने आहार में आलू, चुकंदर, गाजर, संतरा और केले को खूब शामिल करें। ये ब्लड प्रेशर को बेहतर करते हैं। पोटैशियम एक ऐसा पोषक तत्व है, जो सोडियम के बुरे प्रभावों को कम करता है। यह एक वेसोडिलेटर की तरह काम करता है और यूरिन के जरिए अतिरिक्त सोडियम को शरीर से बाहर निकाल देता है। अत्यधिक सोडियम नसों की तहों पर बहुत ज्यादा दबाव बना देता है, जिससे ब्लड शुगर बढ़ जाता है। 100 ग्राम नॉन फैट ग्रीक योगर्ट में 141 एमजी पोटैशियम होता है। आप अपने आहार में एक कटोरी योगर्ट को जरूर शामिल करें। इससे हाइपरटेंशन या हाई बीपी की समस्या को कम किया जा सकता है।