Add The Health Site as a
Preferred Source
Add The Health Site as a Preferred Source

10 से 20 रुपये वाले ये 5 फूड आपका हाई ब्लड प्रेशर चंद मिनटों में कर देंगे नार्मल, जानें ब्लड प्रेशर घटाने वाले सस्ते फूड

ब्लड प्रेशर की समस्या होने से व्यक्ति को स्ट्रोक का खतरा भी बढ़ जाता है, जिसके कारण उसकी मृत्यु भी हो सकती है। ब्लड प्रेशर की समस्या दो प्रकार की होती है - हाई ब्लड प्रेशर और लो ब्लड प्रेशर। इस लेख में हम आपके किचन के कैबिनेट्स में मौजूद कई ऐसी चीजों के बारे में बता रहे हैं, जिनका इस्तेमाल कर इस समस्या को कम किया जा सकता है।

10 से 20 रुपये वाले ये 5 फूड आपका हाई ब्लड प्रेशर चंद मिनटों में कर देंगे नार्मल, जानें ब्लड प्रेशर घटाने वाले सस्ते फूड
10 से 20 रुपये वाले ये 5 फूड आपका हाई ब्लड प्रेशर चंद मिनटों में कर देंगे नार्मल, जानें ब्लड प्रेशर घटाने वाले सस्ते फूड

Written by Jitendra Gupta |Updated : November 10, 2020 11:21 AM IST

अगर आपका डाइट प्लान सही नहीं है, तो आपको कई स्वास्थ्य समस्याएं हो सकती हैं और ये स्वास्थ्य समस्याएं आगे चलकर हृदय रोग, ब्लडप्रेशर की समस्या, कैंसर, डायबिटीज जैसी बीमारियों का रूप ले लेती हैं। इन्हीं में से एक ब्लड प्रेशर को नियंत्रित करने के लिए स्वस्थ और पौष्टिक भोजन की बहुत आवश्यकता होती है। हाई ब्लड प्रेशर के लिए ऐसा आहार होना चाहिए, जिसमें नमक और सोडियम की मात्रा कम हो।

ब्लड प्रेशर की समस्या होने से व्यक्ति को स्ट्रोक का खतरा भी बढ़ जाता है, जिसके कारण उसकी मृत्यु भी हो सकती है। ब्लड प्रेशर की समस्या दो प्रकार की होती है - हाई ब्लड प्रेशर और लो ब्लड प्रेशर। हाई ब्लड प्रेशर की ही समस्या को हाइपरटेंशन के रूप में जाना जाता है। आपका हेल्दी नार्मल ब्लड प्रेशर 80/120 होना चाहिए। अगर आप हाई ब्लड प्रेशर की समस्या से परेशान हैं तो इस लेख में हम आपके किचन के कैबिनेट्स में मौजूद कई ऐसी चीजों के बारे में बता रहे हैं, जिनका इस्तेमाल कर इस समस्या को कम किया जा सकता है। तो आइए जानते हैं इन सस्ती चीजों के बारे में।

Also Read

More News

सस्ती चीजों के कम करें ब्लड प्रेशर

लहसुन

लहसुन भारतीय आहार और दुनिया भर के कई व्यंजनों में प्रयोग होने वाला का एक प्रमुख घटक है। याद करें उन दादी मां के नुस्खों को, जिसमें वह आपको रोज लहसुन का एक टुकड़ा खाने के लिए कहती थीं? खैर वो बिल्कुल सही थीं! यह प्राकृतिक चिकित्सा कोलेस्ट्रॉल कम करने में मदद करती है और आपके ब्लड प्रेशर को भी नियंत्रित रखती है।

प्याज और शहद

अपने ब्लड प्रेशर को कम करने के लिए एक तुरंत उपाय के रूप में आप एक कप में एक चम्मच प्याज का रस और शहद के दो बड़े चम्मच एक साथ मिलाएं। इसके हर दिन सेवन से आपको अपना ब्लड प्रेशर कंट्रोल रखने में मदद मिलेगी।

करी पत्ता

यह एक ऐसा उपाय है जिसे दक्षिण भारतीय लोग ज्यादातर अपनाते हैं। करी पत्ता एक प्राकृतिक स्रोत हैं जो विभिन्न बीमारियों से लड़ने में आपकी मदद करता है। एक बर्तन में पीने का पानी और 4-5 करी पत्ते डालें। इस पानी को यूं ही थोड़ी देर के लिए रखा छोड़ दें और रोजाना इसी पानी को पीने के लिए उपयोग करें।

गाजर

एक बड़ा गिलास जूस पीने के लिए आप उसमें गाजर और पालक को ब्लेंड करें। अपने ब्लड प्रेशर को कम करने के लिए इसे दिन में दो बार पिएं।

Add The HealthSite as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source

चुकंदर

इस हेल्दी फूड का रस आपके ब्लड प्रेशर को कम करने का एक शानदार तरीका है। इसे दिन में दो बार पिएं। हां इन सबके अलावा अपने आहार में नमक की मात्रा घटाएं। एक दिन में 1,500 मिलीग्राम (मिलीग्राम) नमक काफी है।

About the Author

... Read More