How to Lower Blood Pressure : ब्लड प्रेशर कम करने के आसान उपाय, जरूर आजमाएं

सामान्य ब्लड प्रेशर हमेशा 120/80एमएमएचजी से कम होता है। अगर ब्लड प्रेशर इससे ज्यादा है, तो यह हाई ब्लड प्रेशर की समस्या हो सकती है। हाई ब्लड प्रेशर यानी उच्च रक्तचाप की समस्या को कुछ घरेलू उपायों की मदद से आप दूर कर सकते हैं। जानें, क्या हैं वो घरेलू उपाय (Home remedies to lower blood pressure in hindi) ...

WrittenBy

Written By: Anshumala | Updated : February 7, 2020 4:24 PM IST

(How to Lower Blood Pressure in hindi) ब्लड प्रेशर कम करने के उपाय

दिल के रोगों के साथ ही अन्य शारीरिक समस्याओं से बचने के लिए आपको अपना ब्लड प्रेशर कंट्रोल में रखना होगा। हालांकि, आजकल की जीवनशैली में अधिकतर लोगों को उच्च रक्तचाप (High blood pressure) की समस्या हो रही है। उच्च रक्तचाप (Hypertension) सेहत के लिए बिल्कुल भी ठीक नहीं है, क्योंकि इससे ब्रेन स्ट्रोक या ब्रेन हैमरेज होने का खतरा भी बढ़ जाता है। हृदय लगातार धड़कता है। इसका मुख्य काम शरीर में रक्त को पंप करना है। रक्त में ऊर्जा और ऑक्सीजन मौजूद होती है, जो सारे शरीर को प्राप्त होती है। रक्त प्रवाह होने पर रक्त धमनियों पर दबाव बनाता है और जितनी ताकत रक्त धमनियों पर दबाव बनाते वक्त लगाता है, उसे ब्लड प्रेशर कहते हैं। स्वस्थ रहना है, तो ब्लड प्रेशर (Blood pressure) का सामान्य होना भी जरूरी है।

कितना हो ब्लड प्रेशर 

सामान्य ब्लड प्रेशर हमेशा 120/80एमएमएचजी से कम होता है। अगर ब्लड प्रेशर इससे ज्यादा है, तो यह हाई ब्लड प्रेशर की समस्या हो सकती है। हाई ब्लड प्रेशर यानी उच्च रक्तचाप की समस्या को कुछ घरेलू उपायों की मदद से आप दूर कर सकते हैं। जानें, क्या हैं वो घरेलू उपाय (Home remedies to lower blood pressure in hindi) ...

लो ब्लड प्रेशर की समस्या हाई ब्लड प्रेशर से भी खतरनाक, जानें कारण, लक्षण और घरेलू उपचार

कम खाएं नमक और कैलोरी

ब्लड प्रेशर को नियंत्रित रखना स्वास्थ्य के लिए बेहद जरूरी है। हाई ब्लड प्रेशर की समस्या से परेशान हैं, अपने खानपान में नमक, कैलोरी और फैट को शामिल करना कम कर दें। हेल्दी ड्रिंक्स का सेवन करने से भी उच्च रक्तचाप की समस्या दूर होती है।

पिएं गुड़हल की चाय

गुड़हल की चाय पीने से भी आप उच्च रक्तचाप की समस्या को कम कर सकते हैं। गुड़हल की चाय में भरपूर मात्रा में एंटी-ऑक्सीडेंट्स मौजूद होते हैं, जो ब्लड वेसल्स को सही रखते हैं। इस चाय को पीने से ब्लड सर्कुलेशन भी सुचारू रूप से होता रहता है। आप हाई ब्लड प्रेशर की समस्या से बचे रह सकते हैं।

डार्क चॉकलेट खाकर कम करें हाई ब्लड प्रेशर

उच्च रक्तचाप को कम करने का यह स्वादिष्ट तरीका है। चॉकलेट में पर्याप्त मात्रा में पॉलिफिनॉल, फ्लेवेनॉल आदि एंटी-ऑक्सीडेंस होते हैं। फ्लेवेनॉइड एक केमिकल रिलीज करता है जिसे नाइट्रिक ऑक्साइड कहा जाता है। नाइट्रिक ऑक्साइड रक्त शिराओं को सिकुड़ने से बचाता है जिससे ब्लड सर्कुलेशन सही होता है और उच्च रक्तचाप की समस्या नहीं होती है। इसके लिए आप 60 से 70 प्रतिशत कोकोआ पाउडर युक्त डार्क चॉकलेट का सेवन कर सकते हैं।

एक्सरसाइज करें

अधिक वजन होने से आपकी धमनियों पर अधिक दबाव पड़ता है, जिससे हृदय को रक्त संचरण के लिए 24 घंटे अधिक मेहनत करनी पड़ती है। इससे हृदय संबंधी बीमारियां, हाइपरटेंशन, स्ट्रोक जैसी समस्याएं हो जाती हैं। ऐसे में वजन नियंत्रित रखें और नियमित एक्सरसाइज करें। हर दिन एक्सरसाइज करने से उच्च रक्तचाप का खतरा कम होता है। इसके लिए रोजाना चलना और जॉगिंग करना भी फायदेमंद होता है।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source